August 15, 2026

विदेश में करियर बनाने का मौका, इन 5 जॉब्स की है सबसे ज्यादा डिमांड

Image

विदेश में करियर बनाने का मौका

How To Get Job In Foreign Countries: यदि आप भी विदेश में नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं और अच्छे पैकेज वाली नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे कोर्स लेकर आए हैं, जिसकी दुनियाभर में डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस कोर्स को करने के बाद आपको शानदार पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2030 तक दुनियाभर में 17 करोड़ नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है, जबकि तकनीकी और आर्थिक बदलावों के चलते लगभग 9 करोड़ मौजूदा नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। यहां आप इन कोर्सेस के बारे में जान सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई आज दुनिया के लगभग हर बड़े सेक्टर में अपनी जगह बना रहा है। कंपनियां AI आधारित सॉफ्टवेयर, ऑटोमेशन और स्मार्ट सिस्टम विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की तलाश कर रही हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, AI या मशीन लर्निंग से जुड़ी पढ़ाई के साथ Python, मशीन लर्निंग मॉडल, डीप लर्निंग और डेटा एनालिसिस जैसी स्किल उपयोगी होती हैं। इसे करने के बाद आपको अमेरिका और कनाडा समेत दुनियाभर के कई देशों में शानदार पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है।

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट (Scoftware Development)

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट विदेश में लंबे समय से लोकप्रिय करियर विकल्प रहा है। बता दें इस क्षेत्र में नौकरी के लिए कंप्यूटर साइंस या संबंधित डिग्री के साथ Java, Python, JavaScript, Cloud Computing और Software Development जैसी तकनीकी जानकारी काफी मददगार हो सकती है।

डाटा एनालिस्ट्स, (Data Analysts)

आज कंपनियों के पास बड़ी मात्रा में डेटा मौजूद है और इसी डेटा के आधार पर बिजनेस फैसले लिए जा रहे हैं। इसलिए डाटा साइंटिस्ट (Data Scientists), बिग डाटा स्पेशलिस्ट्स, डाटा एनालिस्ट्स और बिजनेस इंटेलिजेंस प्रोफेशनल्स की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। विदेशों में भी डेटा एनालिस्ट्स की नौकरी काफी ज्यादा डिमांड में होती है।

साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स, Cyber Security Professionals

कंपनियों का काम जितनी तेजी से ऑनलाइन होता जा रहा है, उतनी ही ज्यादा साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। विदेशों में भी बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और सरकारी संस्थानों को अपने डेटा और डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा के लिए Cyber Security Professionals की जरूरत होती है। इस कोर्स को करने के बाद आप शानदार पैकेज वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही है। इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेशलिस्ट (Electric Vehicle Specialists), बैटरी टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स (Battery Technology Professionals), ऑटोमेशन इंजीनियर्स (Automation Engineers) और संबंधित तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है। वहीं विदेशों में इसकी डिमांड और तेज होती जा रही है। ऐसे में यदि आप इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल या ऑटोमेशन से जुड़ा कोई कोर्स कर लेते हैं तो यहां आपको शानदार पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article