July 11, 2026

'हर 5 मिनट में पीठ में छूरी मार रहे...', 'अलायंस' पर रवि किशन ने दिया बड़ा बयान, जानें बेटी रीवा को लेकर क्या कहा

Ravi Kishan On Alliance: हाल ही में रवि किशन ने रियलिटी शो 'अलायंस' के गेम और अपनी बेटी रीवा को लेकर खुलकर बात की. साथ ही बताया कि ये एक मेंटल गेम है, जहां हर पांच मिनट में छूरी मारी जा रही है.

Written By : एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क |  Edited By: श्रेया शर्मा |  Updated at : 11 Jul 2026 07:44 PM (IST)

Preferred Sources

Ravi Kishan On Prime Video Show Alliance Also Speaks on daughter Riva 'हर 5 मिनट में पीठ में छूरी मार रहे...', 'अलायंस' पर रवि किशन ने दिया बड़ा बयान, जानें बेटी रीवा को लेकर क्या कहा

बेटी को लेकर रवि किशन का बयान

Source : Instagram

भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन कुछ दिनों पहले अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे. उनके साथ उनकी बेटी रीवा किशन ने भी शो में एंट्री लिया था. हालांकि कुछ दिनों में ही काम की वजह से रवि किशन ने शो से बाहर हो गए. हालांकि रीवा शो में अभी भी मजबूती से टिकी हैं. इसी बीच रवि किशन ने अपनी बेटी और शो के गेम को लेकर कई बातें कही. 

बेटी को लेकर बोले रवि किशन

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में रवि किशन ने अपनी बेटी और गेम को लेकर कहा, 'ये मेंटल गेम है, उसको समझ ले और सीख ले, तो बहुत अच्छा होगा. वो बस स्ट्रॉन्ग रहे क्योंकि वो बिग बॉस की तरह नहीं है, वो मेंटल गेम है. अगर दिमागी शक्ति रहेगी तो जरूर वो वहां पर टिक जाएगी. हर पांच मिनट में लोग छूरी मार रहा है और पांच-पांच मिनट में जो छूरी पीठ पर लेगा, वहीं वहां टिक पाएगा.' अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: ओटीटी पर रिलीज हुई संतोष-रेश्मा वेंकटेश की 'डबल ऑक्यूपेंसी', जानें- कहां देखें ये फैंटेसी फिल्म

शो के बारे में 

बता दें कि शो की शुरुआत पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई, जिसे बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो में रवि किशन के बाद सलमान खान के भाई सोहेल खान की एंट्री हुई, जिसके बाद उनकी पर्सनैलिटी और सादगी भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. हालांकि कई कंटेस्टेंट शो से एलिमिनेट हो चुके है और अली गोनी की भी शो में एंट्री हो गई हैं. शो के आने वाले एपिसोड्स और गेम्स इसे और खास बनाने वाले है, जिसे देखना दिलचस्प होगा. 

ये भी पढ़ें: श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत

और पढ़ें

Published at : 11 Jul 2026 07:44 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola