July 11, 2026

राजस्थान में लगा एनर्जी ड्रिंक्स पर कड़ा बैन, फूड डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख कैन किए जब्त

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में कई प्रमुख ब्रांड की एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री, स्टोरेज और डिस्प्ले पर रोक लगाने का फैसला किया है. खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, इन ड्रिंक्स पर किए गए भ्रामक दावे और इनमें मौजूद ज्यादा कैफीन और शुगर लोगों की सेहत पर बुरी तरह से असर डाल रहे हैं.

Published byNamrata Mohanty

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में कई प्रमुख ब्रांड की एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री, स्टोरेज और डिस्प्ले पर रोक लगाने का फैसला किया है. खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, इन ड्रिंक्स पर किए गए भ्रामक दावे और इनमें मौजूद ज्यादा कैफीन और शुगर लोगों की सेहत पर बुरी तरह से असर डाल रहे हैं.

author-image

New Update

Rajasthan News

Rajasthan News Photograph: (ai-generated)

Rajasthan News:  राजस्थान में एनर्जी ड्रिंक्स के बढ़ते चलन पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्तालय ने पिछले एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक एनर्जी ड्रिंक्स की कैन्सजब्त की हैं. विभाग का कहना है कि कई उत्पाद भ्रामक दावों के साथ बेचे जा रहे थे. वहीं, डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि इन ड्रिंक्स का अधिक सेवन हाई बीपी, हार्ट अटैक और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा अभियान

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्तालय ने पूरे राजस्थान में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा के मुताबिक कई एनर्जी ड्रिंक्स पर “Energy Drink” और “Vitalizes Body and Mind” जैसे दावे लिखे गए थे, जो FSSAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं. विभाग ने ऐसे उत्पादों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को भी इन एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री बंद करने के निर्देश दिए हैं. विभाग ने लोगों से भ्रामक दावों वाले खाद्य उत्पादों से सावधान रहने और शिकायत मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Jaipur Metro Phase 2: राजस्थान को PM मोदी का बड़ा तोहफा, जयपुर मेट्रो फेज-2 के 41 किमी कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास

इंसानी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही ये ड्रिंक्स

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी अधिकांश ड्रिंक्स, जो खुद को एनर्जी ड्रिंक्स बताती हैं. इनमें कैफीन और शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है. इनके लगातार सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन तेज होना, अनियमित हार्टबीट, एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस, नींद की समस्या और गंभीर मामलों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है.

युवाओं को कर रहा आकर्षित

विशेषज्ञों के मुताबिक, युवाओं में परीक्षा की तैयारी, जिम, देर रात तक जागने और पार्टियों के दौरान एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. कई लोग इन्हें सामान्य सॉफ्ट ड्रिंक समझकर पीते हैं, जबकि इनका शरीर पर अलग प्रभाव पड़ता है. डॉक्टरों ने शराब के साथ इन एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन सबसे ज्यादा खतरनाक बताया है. उनका कहना है कि कैफीन नशे का एहसास कम कर देती है, जिससे व्यक्ति अधिक शराब पी लेता है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने, डिहाइड्रेशन और अचानक हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ सकता है.

इन ब्रांड्स की ड्रिंक्स पर बैन

  • हेल ​​एनर्जी
  • रेड बुल
  • स्टिंग
  • मॉन्स्टर एनर्जी
  • कैम्पा एनर्जी
  • हेल शुगर फ्री
  • हेल क्लासिक
  • एड्रेनालिन रश

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान सरकार की ऐतिहासिक पहल, 32 संस्थानों से साझेदारी कर खेती को बनाएगी आधुनिक और प्राकृतिक

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें