July 31, 2026

रानी मुखर्जी से सैफ अली खान तक,सोशल मीडिया पर अब तक नहीं हैं ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, फैंस करते रह गए इंतजार

Bollywood Stars: सोशल मीडिया के इस दौर में हर जनरेशन के लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. बॉलीवुड में भी अगर देखा जाए तो हर जनरेशन के कलाकार सोशल मीडिया पर मौजूद है और फैंस का मनोरंजन करते हैं. लेकिन कुछ कलाकार अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने पूरी तरह से सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय |  Updated on: Jul 31, 2026 7:08 PM IST

Share

5 Celebs not on Social Media: बॉलीवुड में कई सारे सेलेब्स ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर हैं. इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर जीनत अमान जैसे गुजरे जमाने के कलाकार भी शामिल हैं. लेकिन इसके बाद भी कुछ कलाकार ऐसे हैं जो अब तक सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा सके हैं. आइए जानते हैं कि ये 5 कलाकार कौन हैं.

1 / 6

आमिर खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है. सलमान और शाहरुख की तरह पहले वे भी सोशल मीडिया का हिस्सा थे लेकिन बाद में उन्होंने इससे तौबा कर ली. अब सोशल मीडिया पर सिर्फ उनके प्रोडक्शन हाउस का ही अकाउंट है जिसके जरिए जरूर जानकारी साझा करने के लिए वे फैंस संग जुड़ते हैं.

2 / 6

रणबीर कपूर के फैंस उनसे गुजारिश करते-करते थक गए कि वे भी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा लें. लेकिन इसके बाद भी एक्टर ने अपना इरादा नहीं बदला और वे सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. हालांकि इस बात की अफवाह हमेशा उड़ती रहती है कि वे किसी खूफिया अकाउंट से सोशल मीडिया पर हैं और डेली हैपनिंग्स पर पैनी नजर रखते हैं.

3 / 6

सैफ अली खान की बात करें तो बॉलीवुड के नवाब अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और लाइमलाइट में भी ज्यादा नजर नहीं आते हैं. वे सोशल मीडिया पर नहीं हैं और वे कई मौकों पर इसकी वजह भी बता चुके हैं. एक्टर विवादों और झंझटों से दूर रहना चाहते हैं इसलिए वे सोशल मीडिया पर नहीं हैं.

4 / 6

रानी मुखर्जी की बात करें तो वे अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और हाल ही में उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी रिजर्व रहती हैं और वे सोशल मीडिया पर रहना पसंद नहीं करती हैं.

5 / 6

गुजरे जमाने के कई सारे कलाकार सोशल मीडिया पर हैं और फैंस संग इंटरैक्ट करना पसंद करते हैं. लेकिन इसके बाद भी सदाबहार एक्ट्रेस रेखा नए जमाने से कदमताल के बाद भी सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कभी-कभी खास इवेंट में ही नजर आती हैं.

6 / 6

Follow Us