October 3, 2026

महिला टीम के बाद अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया कोे 5-1 से चटाई धूल

Indian Hockey Team Won Gold Medal In Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में मलेशिया को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है.

Indian Hockey Team Won Gold Medal In Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में मलेशिया को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है.

author-image

New Update

indian hockey team won gold medal in asian games 2026 beat malaysia by 5-0

एशियन गेम्स 2026 Photograph: (X/The Khel India)

Indian Hockey Team Won Gold Medal In Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम और मलेशिया हॉकी टीम के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया और एकतरफा अंदाज में मलेशिया को धूल चटाई. जी हां, भारत ने 5-1 से जीत दर्ज करने के साथ ही गोल्ड मेडल जीत लिया है और मलेशिया को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा. आपको बता दें, ये भारत का 21वां गोल्ड मेडल है.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल बचाने में कामयाबी हासिल की. ​​भारतीय टीम ने फ़ाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली. हरमनप्रीत सिंह (11'), जुगराज सिंह (23'), हार्दिक सिंह (42'), शिलानंद लाकड़ा (54') और हरमनप्रीत सिंह (57') ने गोल किए. इनमें से दो गोल पेनल्टी कॉर्नर से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक से हुआ और भारतीय टीम को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले.

WE ARE COMING FOR LA 2028! 🥹🇮🇳

India’s Men’s Hockey Team defeats Malaysia 5-1 to win the Gold Medal! 🥇

Successfully defends the Asian title! 💪

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/O9gDdxVNOx

— The Khel India (@TheKhelIndia) October 3, 2026

मलेशिया कर पाई सिर्फ एक गोल

मलेशियाई टीम काउंटर-अटैक करने और तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी. पहला क्वार्टर कड़ा मुकाबला वाला रहा क्योंकि मलेशिया बहुत तेजी से हमला कर रहा था. स्कोर 1-1 से बराबर था. लेकिन, दूसरे क्वार्टर से भारतीय टीम ने रफ्तार पकड़ी और मैच का अंत पांच गोल के साथ किया. मलेशिया का एकमात्र गोल 14वें मिनट में शेल्लो सिल्वेरियस ने फील्ड गोल के जरिए किया.

21ST GOLD MEDAL IS HERE!!!!!! 🥇🔥

— The Khel India (@TheKhelIndia) October 3, 2026

भारत को कुल 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि मलेशिया को 3 मिले. साथ ही, गेंद पर कब्जा भी 54-46% के अनुपात के साथ भारतीय टीम के पास रहा. मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और नीलाकांता शर्मा ने भी विपक्षी टीम के गोल पर एक-एक शॉट लगाया. गौरतलब है कि यह पहली बार था जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल बचाया.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड पर किया कब्जा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले चीन को 1-0 से हराकर 2028 ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी. उन्होंने जबरदस्त डिफेंस और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले उन्होंने 1982 में गोल्ड जीता था. ऐसे में दूसरे गोल्ड मेडल के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा.

यहां देखें भारत के गोल्ड मेडल की लिस्ट:-

क्र.खिलाड़ी/टीमखेलइवेंटमेडल
1भारतीय महिला क्रिकेट टीमक्रिकेटमहिला T20🥇
2कमलजीत सिंह/सुरुचि सिंहशूटिंग10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम🥇
3भारतीय महिला कबड्डी टीमकबड्डीमहिला टूर्नामेंट🥇
4भारतीय पुरुष कबड्डी टीमकबड्डीपुरुष टूर्नामेंट🥇
5नीरू धांडाशूटिंगमहिला ट्रैप🥇
6किरण पहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराजएथलेटिक्समहिला 4×400m रिले🥇
7चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नमतीरंदाजीमहिला कंपाउंड टीम🥇
8चिकिता तनिपार्थी, साहिल जाधवतीरंदाजीमिक्स्ड कंपाउंड टीम🥇
9कायनान चेनाई, नीरू धांडाशूटिंगमिक्स्ड ट्रैप टीम🥇
10साहिल जाधव, कुशल दलाल, गणेश मणि रत्नमतीरंदाजीपुरुष कंपाउंड टीम🥇
11लवलीना बोरगोहेनबॉक्सिंगमहिला 75 किग्रा🥇
12अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा, कुमकुम मोहड़तीरंदाजीमहिला रिकर्व टीम🥇
13परवीन हुड्डाबॉक्सिंगमहिला 65 किग्रा🥇
14अंकुश पंघालबॉक्सिंगपुरुष 80 किग्रा🥇
15सुजीत कलकलकुश्तीपुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा🥇
16भारतीय महिला हॉकी टीमहॉकीमहिला टूर्नामेंट🥇
17कुमकुम मोहड़तीरंदाजीमहिला व्यक्तिगत रिकर्व🥇
18प्रणवी उर्सगोल्फमहिला व्यक्तिगत🥇
19अमन सहरावतकुश्तीपुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा🥇
20भारतीय पुरुष क्रिकेट टीमक्रिकेटपुरुष T20🥇
21भारतीय पुरुष हॉकी टीमहॉकीपुरुष टूर्नामेंट🥇

ये भी पढ़ें: शतक से चूके तो क्या... रोहित शर्मा ने तोड़ा 22 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, किया बड़ा कारनामा

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें