हिसार7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लाहौरिया स्कूल के सामने खड़े होकर अपनी बात रखते छात्र और उसके परिजन।
हिसार के लाहौरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर एक छात्र के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन छात्र पर ड्रेस के नाम पर जबरन ₹4,800 जमा कराने का दबाव बना रहा है, जबकि उनके पास पहले से ही स्कूल ड्रेस उपलब्ध है।
मना करने पर छात्र के साथ मारपीट की गई और उसे स्कूल से निकालने व फेल करने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित मां का आरोप है कि जब उन्होंने डायरेक्टर से थप्पड़ मारने और पैसों के दबाव के बारे में बात की, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए धमकी दी कि "पैसे तो लेने ही हैं, वरना बच्चे को फेल कर देंगे या खुद स्कूल से निकाल लो।"
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने उपायुक्त (DC), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), SSP और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्कूल डायरेक्टर विनय मल्हेत्रा ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।

शांति नगर निवासी कमलेश सैनी अपनी बात रखते हुए।
9वीं के छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप शांति नगर निवासी जितेंद्र सैनी और कमलेश ने बताया कि उनका पुत्र देव सैनी लाहौरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। परिजनों के अनुसार, लगभग 3-4 दिन पहले स्कूल के डायरेक्टर ने छात्र को थप्पड़ मारा। छात्र ने घर जाकर जब यह बात अपनी मां को बताई, तो वह 18 अगस्त 2026 को स्कूल पहुंचीं।
स्कूल डायरेक्टर बोले-मारपीट नहीं की गई
वहीं स्कूल डायरेक्टर विनय मल्हेत्रा का कहना है कि जब बच्चा 8वीं से 9वीं कक्षा में जाता है तो उसकी ड्रेस चेंज हो जाती है। अब आगे सर्दियां आ रही हैं उस हिसाब से बच्चों की यूनिफॉर्म तैयार होती है। 9वीं कक्षा की ड्रेस में कुछ बदलाव हो जाते हैं।
इसलिए जहां से स्कूल ड्रेस तैयार होती है उन्हीं दुकानदार से पेरेंट्स को रुपए जमा करवाने के लिए कहा था। स्कूल ड्रेस लेने में स्कूल का कोई रोल नहीं होता। जब बच्चें को ड्रेस लेने के लिए कहा गया तो पेरेंट्स ने रुपए न भरने के लिए बेवजह झठे आरोप लगाए हैं।
जानिए परिजनों ने शिकायत में क्या-क्या कहा...
निष्पक्ष और तत्काल जांच की मांग : पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की बिना किसी पक्षपात के गहन और त्वरित जांच कराई जाए। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में सिर्फ उनके बच्चे के साथ ही नहीं, बल्कि अन्य छात्रों के साथ भी इस तरह की अनुचित गतिविधियां हो सकती हैं। ऐसे में मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्च अधिकारियों की देखरेख में निष्पक्ष जांच समिति का गठन अति आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे के शैक्षणिक जीवन पर आंच न आए।
डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज हो : परिजनों की मुख्य मांग है कि 9वीं कक्षा के मासूम छात्र के साथ मारपीट करने वाले स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ सख्त आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक नाबालिग बच्चे पर शारीरिक प्रहार करना पूरी तरह से गैर-कानूनी और अमानवीय है। इसलिए आरोपी डायरेक्टर पर तुरंत कानूनी शिकंजा कसा जाए और सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भयमुक्त वातावरण बने।
अवैध वसूली पर तत्काल रोकी जाए : स्कूल प्रबंधन द्वारा ड्रेस के नाम पर मांगी जा रही ₹4,800 की कथित अवैध वसूली को तुरंत प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए जाए। परिजनों का कहना है कि उनके पास पहले से ही स्कूल की निर्धारित ड्रेस सही हालत में उपलब्ध है। इसके बावजूद नई ड्रेस खरीदने का अनुचित दबाव बनाना सरासर गलत है। शिक्षा विभाग को तुरंत दखल देकर फीस और ड्रेस के नाम पर हो रही इस प्रकार की जबरन वसूली पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए।

हिसार में स्थित लाहौरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
मान्यता रद्द और स्कूल बंद हो : यदि जांच में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो शिक्षा विभाग संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कदम उठाए। परिजनों ने मांग की है कि स्कूल की मान्यता तुरंत रद्द कर उसे स्थायी रूप से बंद कर दिया जाए। ऐसे हिंसक और व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त संस्थान बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह से अनुपयुक्त हैं। मान्यता रद्द होने से अन्य स्कूलों के लिए भी कड़ा संदेश जाएगा।
CCTV और रिकॉर्ड जब्त किए जाए : परिजनों ने बताया कि 18 अगस्त की घटना से संबंधित स्कूल परिसर के सभी CCTV फुटेज, फीस रसीदें और ड्रेस वितरण से जुड़े रिकॉर्ड तुरंत कब्जे में लिए जाए। परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रबंधन साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है या CCTV रिकॉर्डिंग डिलीट कर सकता है। अतः जांच टीम तुरंत स्कूल का रिकॉर्ड सील करे ताकि निष्पक्ष जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित रहें और पीड़ित परिवार को पुलिस व प्रशासन से न्याय मिल सके।
.
खबरें और भी हैं...
रामपाल बोला-CJI के गांव की हर मदद करेंगे: चीफ जस्टिस के गांव पेटवाड़ के लोग धनाना आश्रम पहुंचे; पानी निकासी को मदद मांगी
0:34- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में जीवन की डेडबॉडी देख पत्नी बेहोश: 'भाई-भाई' चिल्लाती रही बहन, 11 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी; 15वें दिन अंतिम संस्कार
0:55- कॉपी लिंक
शेयर
उकलाना पुलिस ने अरेस्ट किया शराब तस्कर: मकान में छिपाकर रखी, खुद ही तैयार करके बेचता था, एक्साइज एक्ट में केस दर्ज

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में किशोरी के हत्यारे पिता और दादा गिरफ्तार: चरित्र पर करते थे शक; बोरे में बंद कर नहर में फेंका शव

- कॉपी लिंक
शेयर