चित्तौड़गढ़ में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व की खुशी बच्चों के साथ बांटने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चों को स
.

लड्डू तैयार करने के लिए करीब 10 क्विंटल बेसन, 60 टीन घी और लगभग 2 हजार किलो शक्कर का इस्तेमाल किया गया है।
सरकारी स्कूलों से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचेंगे लड्डू
लड्डू तैयार कराने और उनके वितरण की जिम्मेदारी इस बार नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने संभाली है। यूआईटी के जेईएन विमल माहेश्वरी ने बताया कि करीब 4300 किलो लड्डुओं के करीब 43 हजार पैकेट तैयार किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 29 हजार 650 पैकेट निजी स्कूलों में भेजे जाएंगे। सरकारी स्कूलों के लिए 5 हजार 818 और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए करीब 2 हजार पैकेट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा अन्य सरकारी संस्थाओं में भी लड्डुओं का वितरण होगा।
इस व्यवस्था में जिले के 27 सरकारी स्कूल, 146 निजी स्कूल, 83 आंगनबाड़ी केंद्र और कई सरकारी कार्यालय शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद बच्चों को मिठाई बांटी जाएगी, जिससे राष्ट्रीय पर्व की खुशी हर बच्चे तक पहुंच सके।

करीब 4300 किलो लड्डुओं के रूप में लगभग 43 हजार पैकेट तैयार किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 29 हजार 650 पैकेट निजी स्कूलों में भेजे जाएंगे।
10 क्विंटल बेसन, 60 टीन घी और 2 हजार किलो शक्कर लगी
लड्डू बनाने का काम इस बार श्री प्रजापति स्वीट्स को दिया गया है। ठेकेदार प्रहलाद प्रजापत ने बताया कि करीब 4500 किलो लड्डू तैयार करने में 10 क्विंटल बेसन, 60 टीन घी और करीब 2 हजार किलो शक्कर का इस्तेमाल किया गया है। कई दिनों से हलवाई लड्डू बनाने में जुटे हुए हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी पैकेट तैयार कर संबंधित संस्थाओं तक पहुंचाए जा सकें। बड़ी मात्रा में तैयार हो रहे लड्डुओं की गुणवत्ता और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
बच्चों के लिए सालों से चली आ रही है परंपरा
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को मिठाई बांटने की यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व की खुशी बच्चों के साथ साझा करना है। हर साल बच्चे ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मिठाई मिलने का भी इंतजार करते हैं। इस बार भी समारोह के बाद बच्चों को लड्डू बांटकर आजादी के पर्व की खुशी साझा की जाएगी।

करीब 43 हजार लड्डुओं के पैकेट तैयार किए गए हैं, ताकि जिले के हजारों बच्चों तक मिठास पहुंच सके।