Lata Mangeshkar का 80 के दशक में आया ये गाना उस वक्त फ्लॉप रहा था लेकिन दो दशक बाद जब इसका रीमिक्स बनाया गया तो यह चार्टबस्टर साबित हुआ।
-1787491017931_m.webp)
फ्लॉप रहा था लता मंगेशकर का ये गाना
HighLights
फ्लॉप रहा था लता मंगेशकर का ये गाना
दो दशक बाद गाने का बना था रीमिक्स
दुनियाभर में छा गया ये चार्टबस्टर सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई चार्टबस्टर, सदाबहार, कल्ट और आइकॉनिक गाने दिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका एक सॉन्ग ऐसा भी है जो रिलीज तो 80 के दशक में हुआ था लेकिन उसे पॉपुलैरिटी 2000 के शुरुआत में मिली।
इंटरनेशनल लेवल पर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी
दिलचस्प बात ये है कि यह पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत ही नहीं इंटरनेशनल लेवल तक की। दरअसल इस गीत की धुन का इस्तेमाल अमेरिकी प्रोड्यूसर डॉ. ड्रे ने 2002 में R&B आर्टिस्ट ट्रुथ हर्ट्स के गाने एडिक्टिव के लिए बिना किसी कॉपीराइट या क्रेडिट के कर लिया था। बाद में इस पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई और संगीतकार ने इसके खिलाफ लीगल लड़ाई तक लड़ी और जीती भी।

यह भी पढ़ें- 60 साल पहले जापान में शूट हुई पहली हिंदी फिल्म, लता-रफी ने गाए कालजयी गीत; 'लव इन टोक्यो' की दास्तां
इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) थे। वहीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इसे अपनी जादू भरी आवाज से सजाया था। हालांकि उस वक्त इस गाने ने लोगों के दिलों पर कोई जादू नहीं किया।
गाने का रीमिक्स बना चार्टबस्टर
इस गाने को 1981 में रिलीज हुई फिल्म ज्योति के लिए बनाया गया था जिसके लिरिक्स हैं- कलियों का चमन तब बनता है, थोड़ा रेशम लगता है, थोड़ा शीशम लगता है (Kaliyon Ka Chaman)। ओरिजिनल गाना में अरुणा ईरानी (Aruna Irani) पर फिल्माया गया एक सिचुएशनल मुजरा-स्टाइल ट्रैक था। इस पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया और इसे एक भुला-बिसरा या 'फ्लॉप' गाना माना गया।
लेकिन 2002 में मॉडल मेघना नायडू (Meghna Naidu) के साथ इसका रीमिक्स वर्शन जबरदस्त हिट हुआ और बाद में अमेरिकी रैपर डॉ. ड्रे के साथ इसे लेकर इंटरनेशनल कॉपीराइट विवाद भी हुआ।
-1787491146871.webp)
मॉडल को करना पड़ा आलोचनाओं का सामना
प्रोड्यूसर हैरी आनंद ने सिंगर शाश्वती के साथ इस गाने का रीमिक्स बनाया, जिससे यह 2000 के दशक की शुरुआत का एक मशहूर इंडियन पॉप गाना बन गया। इस रीमिक्स ने डांसर और मॉडल मेघना नायडू को रातों-रात स्टार बना दिया, हालांकि उस समय उन्हें म्यूजिक वीडियो में अपने बोल्ड कपड़ों के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
हालांकि इस गाने की पॉपुलैरिटी सिर्फ 2000 के दशक की शुरुआत में ही नहीं रही बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी यह गाना खूब धूम मचा रहा है। कई ट्रांजिशन रील्स (Transition Reels) में ये गाना सुनने को मिल जाता है।