August 7, 2026

41 साल की Sanjeeda Shaikh को डेट कर रहे हैं Harshvardhan Rane? पुणे वेकेशन से वायरल हुईं दोनों की तस्वीरें - harshvardhan rane sanjeeda shaikh dating confirm as they were enjoying vacation in pune

हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) के वेकेशन की फोटोज ने एक बार फिर उनके डेटिंग की खबरों को तेज कर दिया है। ...और पढ़ें

हर्षवर्धन-संजीदा के डेटिंग की खबरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

हर्षवर्धन-संजीदा के डेटिंग की खबरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की हालिया तस्वीरों ने एक बार फिर उनकी डेटिंग को लेकर खबरें तेज कर दी हैं। इस बार उनके वेकेशन की फोटोज देख लोगों को यकीन हो गया है कि वह और एक्ट्रेस संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। मगर अब उनकी सेम वेकेशन फोटोज ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वादियों के बीच चाय का लुत्फ उठाते हुए उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

पुणे से हर्षवर्धन-संजीदा की तस्वीरें वायरल

दरअसल, कुछ दिन पहले हर्षवर्धन राणे ने पुणे वेकेशन से अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। तस्वीरों में वह पहाड़ों के बीच खूबसूरत पलों को एन्जॉय करते हुए नजर आए। जंगल के बीच बने घर में बारिश के मौसम में चाय बनाते हुए दिखाई दिए। इन तस्वीरों में उन्होंने सिर्फ खूबसूरत वादियों, दो कप चाय और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अपनी फोटोज शेयर कीं।

यूजर्स हैरान तब हुए, जब ठीक एक दिन बाद संजीदा शेख ने भी सेम प्लेस से एक जैसी फोटोज शेयर कीं। संजीदा की तस्वीरों में भले ही हर्षवर्धन न हों, लेकिन चाय का कप, चूल्हा, घर और वादियों की झलकियां वही थी, जो हर्षवर्धन के पोस्ट में दिखीं। अब इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग कन्फर्म हो गए हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अभी तक संजीदा या फिर हर्षवर्धन ने खुलकर डेटिंग रूमर्स पर कुछ नहीं कहा है।

5 साल पहले पति से हुई थीं अलग

संजीदा शेख ने साल 2012 में को-स्टार आमिर अली से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आर्या है। कपल साल 2020 में अलग हो गया था और 2021 में उनका ऑफिशियल तलाक हो गया था। बेटी की कस्टडी संजीदा के पास गई।

संजीदा से पहले किसे डेट कर रहे थे हर्षवर्धन?

वहीं, संजीदा से पहले हर्षवर्धन का नाम किम शर्मा से जुड़ा था। दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था।