October 19, 2026

चिन्मय सुतार कौन हैं? रणजी ट्रॉफी में 400 रन ठोक मचाया तहलका, डॉन ब्रैडमैन-ब्रायन लारा की लिस्ट में हुए शामिल - who is chinmay sutar hit 400 runs in ranji trophy enter brian lara don bradman elite list nagaland vs mizoram

युवा बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने रणजी ट्रॉफी में 400 रन बनाकर इतिहास रचा, वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और कुल दसवें फर्स्ट क्लास क्रिकेटर बने।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने रणजी ट्रॉफी में 400 रन बनाकर तहलका मचा दिया है। वे ऐसा कारनामा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले चिन्मय दसवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के प्लेट मैच में नागालैंड के खिलाफ मिजोरम के लिए खेलते हुए ये कारनामा किया है।

चिन्मय का ये मात्र दूसरा फर्स्ट क्लास मैच था और इसी मुकाबले में उन्होंने कमाल कर दिखाया। इसी के बाद चर्चा होने लगी कि आखिरी चिन्मय कौन हैं, जिन्होंने 77 साल बाद रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 400 रन बनाए हैं। इसी के साथ वे ब्रायन लारा और डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। मुंबई में जन्मे इस खिलाड़ी का क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा है।

कौन हैं चिन्मय सुतार?

29 वर्षीय चिन्मय का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने आयु वर्ग की क्रिकेट भी वहीं पर खेली। यही नहीं इसी साल उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए महाराष्ट्र के खिलाफ डेब्यू किया था। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने उन्हें कैप भी थमाई थी। हालांकि, उस मैच में वे दो रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद मुंबई के लिए मौका नहीं मिला। उन्होंने मुंबई छोड़कर अधिक मौके की तलाश में मिजोरम जाने का फैसला किया।

चिन्मय ने मिजोरम के लिए ये दूसरा मैच खेला और उसी मैच में 400 रन ठोक डाले। उन्होंने पहले मैच की दूसरी पारी में भी कमाल किया था और 99 रन बनाकर आउट हो गए थे। वे शतक लगाने से चूक गए थे लेकिन फिर अगले ही मैच में 400 रन जोड़ दिए।

क्रिकेट से जुड़े परिवार में हुआ पालन-पोषण

चिन्मय ने भास्कर इंग्लिश को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका पालन-पोषण क्रिकेट से जुड़े परिवार में हुआ था। उनके पिता राजेश क्रिकेट खेलते थे और सचिन तेंदुलकर के साथ पारी की शुरुआत भी कर चुके हैं। सुतार को 15 साल की आयु में एक गंभीर बीमारी भी हुई थी, जिसकी वजह से वे लगभग 11 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। उन्होंने भारतीय राइजिंग टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन शुरू किया 2019 में हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 104 रनों की पारी खेली थी।