Aug 12, 2026 06:49 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Skoda Superb की भारत में वापसी होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार सुपर्ब के न्यू जनरेशन को भारत में 2027 की फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जाएगा। सुपर्ब के डीजल इंजन ने टेस्ट में करीब 40kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी हासिल की है।

स्कोडा सुपर्ब
केवल
₹13,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
डीजल इंजन वाली कार पसंद करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार Skoda Superb की भारत में वापसी होने वाली है। यह कंपनी की सबसे पॉप्युलर प्रीमियम कारों में से एक रही है। रिपोर्ट के अनुसार सुपर्ब के न्यू जनरेशन को भारत में 2027 की फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जाएगा। पहले इसे 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च में किया जाना था, लेकिन अब इसके लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
CBU होगी नई सुपर्ब
नई सुपर्ब को भारत में CBU यानी Completely Built Unit के तौर पर लिमिटेड नंबर्स में सेल किया जाएगा। यह कंपनी की फ्लैगशिप सेडान होगी और इसमें लग्जरी के साथ कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी के 2026 प्लान में सुपर्ब की वापसी एक बड़ा लॉन्च माना जा रहा था, लेकिन अब इसे 2027 में लाया जाएगा।
फीचर्स में होगी भरमार
नई सुपर्ब के केबिन को प्रीमियम और आरामदायक बनाने के लिए कई हाई-टेक फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें Level 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 13-इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 15-स्पीकर Canton साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स के साथ मसाज फंक्शन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। यानी नई सुपर्ब में लंबी दूरी के सफर के लिए लग्जरी और कम्फर्ट पर खास ध्यान दिया जाएगा।
डीजल इंजन होगा सबसे बड़ा आकर्षण
नई सुपर्ब की सबसे खास बात इसका 2.0-लीटर डीजल इंजन हो सकता है। यह इंजन दो पावर ट्यून में उपलब्ध होगा। FWD वर्जन में यह करीब 148bhp और 360Nm का टॉर्क दे सकता है, जबकि ज्यादा पावरफुल AWD वर्जन में करीब 190bhp और 400Nm का टॉर्क मिलेगा। खास बात यह है कि सुपर्ब के डीजल इंजन ने टेस्ट में करीब 40kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी हासिल की है। हालांकि, भारत में मिलने वाली कार का रियल माइलेज ड्राइविंग कंडीशन पर निर्भर करेगा।
70 लाख रुपये तक हो सकती है कीमत
CBU होने के कारण नई सुपर्ब की कीमत ज्यादा हो सकती है। अनुमान है कि इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 65 लाख से 70 लाख रुपये तक हो सकती है।
आने वाला है स्लाविया का फेसलिफ्ट
स्लाविया का फेसलिफ्ट आने वाला है। इसे 18 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें नया डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। नई स्लाविया में मॉडिफाइड हुई फ्रंट ग्रिल, नए हेडलैंप, कनेक्टेड LED DRLs, नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड LED टेललैंप दिए जा सकते हैं। साथ ही केबिन में बेहतर डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

