October 21, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस का 40 साल की उम्र में निधन, आलिया भट्ट, विद्या बालन सहित बड़े कलाकारों के साथ कर चुकीं थी काम | IBC24

Home›Breaking News›Divya Vinekar Death Reason: Bollywood Actress Divya Vinekar Passes Away

Divya Vinekar Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस का 40 साल की उम्र में निधन, आलिया भट्ट, विद्या बालन सहित बड़े कलाकारों के साथ कर चुकीं थी काम

Divya Vinekar Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस का 40 साल की उम्र में निधन, आलिया भट्ट, दिव्या बालन सहित बड़े कलाकारों के साथ कर चुकीं थी काम / Image: Instagram

Divya Vinekar Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस का 40 साल की उम्र में निधन, आलिया भट्ट, दिव्या बालन सहित बड़े कलाकारों के साथ कर चुकीं थी काम / Image: Instagram

Deepak Dilliwar

Published: 21 Oct 2026 | 10:44 amModified: 21 Oct 2026 | 11:05 am

HIGHLIGHTS

  1. एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन
  2. दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
  3. ‘डार्लिंग्स’ और ‘जलसा’ में किया था काम

मुंबई: Divya Vinekar Death Reason भारत के सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट की को-स्टार दिव्या विनेकर का निधन हो गया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दिव्या की मौत किस वजह से हुई है। दिव्या के दोस्त और सहकर्मी आरजे रोहिणी रामनाथन ने मंगलवार को अपनले सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर उनके निधन की पुष्टि की है। दिव्या के निधन की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। बता दें कि दिव्या ने आलिया भट्ट, विद्या बालन ​सहित कई बड़े स्टार के साथ काम किया था और उनकी उम्र महज 40 साल थी।

एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन

Divya Vinekar Death Reason रोहिणी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिव्या के निधन की जानकारी देते हुए लिखा है कि 'बहुत दुख और सदमे के साथ मुझे आप सभी को बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी डीवी (दिव्या विनेकर) अब हमारे बीच नहीं रहीं। यह बहुत अचानक और अप्रत्याशित था। उनका परिवार और वे सभी लोग, जिनके जीवन को उन्होंने अपने स्नेह और प्यार से छुआ था, इस समय गहरे दुख से गुजर रहे हैं। कृपया अभी उनसे कोई सवाल न पूछें। जो लोग उन्हें अंतिम विदाई देना चाहते हैं... वे कल, 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शिवाजी पार्क हिंदू श्मशान घाट आ सकते हैं।'

प्यार से 'डीवी' बुलाते थे लोग

उन्होंने आगे लिखा, 'डीवी, जिसे हम प्यार से इसी नाम से बुलाते थे। मेरे लिए और फीवर एफएम में हम सभी के लिए एक मजबूत सहारा थीं। उनके काम के प्रति समर्पण, उनकी दयालुता और उनकी समझदारी उन्हें सबसे अलग बनाती थी। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे। तुम्हारी यात्रा सुखद हो। हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हमें उनके साथ समय बिताने का मौका मिला।'

2022 में की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

डिजिटल मार्केटिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्या ने बॉलीवुड में 2022 में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म 'डार्लिंग्स' में एक महिला कांस्टेबल का किरदार निभाया था। नेटफ्लिक्स की इस डार्क कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में आलिया भट्ट और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में थीं। जसमीत के रीन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी शामिल थे। यह फिल्म एक प्रोड्यूसर के तौर पर आलिया की पहली फिल्म थी। इसके अलावा, उन्होंने 2022 की थ्रिलर फिल्म 'जलसा' में भी काम किया, जिसमें विद्या बालन और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में थीं। एक्टिंग के अलावा, विनेकर एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फ्रीलांस कंटेंट राइटर और कवयित्री भी थीं। डिजिटल मार्केटिंग में लगभग एक दशक बिताने के बाद 2018 में उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स की मुख्यधारा में कदम रखा। उनके अचानक निधन से उनके दोस्त और सहकर्मी गहरे सदमे में हैं। रोहिणी ने उन्हें उनके मिलनसार स्वभाव, काम के प्रति पेशेवर रवैये और अपने आस-पास के लोगों पर छोड़ी गई गहरी छाप के लिए याद किया।

ये भी पढ़ें

  • पुलिस स्मृति दिवस पीएम मोदी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, किया खास पोस्ट, जानें इस दिन का इतिहास 
  • दिवाली से पहले पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए इन जिलों के SP सहित दो दर्जन से अधिक अधिकारी, देखिए पूरी लिस्ट
  • Today Live Breaking News: स्मृति परेड दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है सीएम डॉ. मोहन यादव, देखें LIVE 

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

Deepak Dilliwar

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Divya Vinekar Death Reason: Bollywood Actress Divya Vinekar Passes Away

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीगसढ़ में भयानक सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीगसढ़ में भयानक सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

21 Oct 2026 | 11:06 am

दिवाली से पहले पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए इन जिलों के SP सहित दो दर्जन से अधिक अधिकारी, देखिए पूरी लिस्ट

दिवाली से पहले पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए इन जिलों के SP सहित दो दर्जन से अधिक अधिकारी, देखिए पूरी लिस्ट

21 Oct 2026 | 9:29 am

Today Live Breaking News: शिक्षा विभाग के 950 से अधिक अभ्यर्थियों को सीएम मोहन यादव ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, देखें लाइव

Today Live Breaking News: शिक्षा विभाग के 950 से अधिक अभ्यर्थियों को सीएम मोहन यादव ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, देखें लाइव

21 Oct 2026 | 9:23 am

दशहरे के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बड़ी खुशखबरी, रेट सुनकर आप भी कहेंंगे- टैंक फूल कर दीजिए, जानिए आज क्या है दाम

दशहरे के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बड़ी खुशखबरी, रेट सुनकर आप भी कहेंंगे- टैंक फूल कर दीजिए, जानिए आज क्या है दाम

21 Oct 2026 | 8:52 am

मेरठ में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी, 300 लोगों को मिलेगा सीधा रोजगार

मेरठ में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी, 300 लोगों को मिलेगा सीधा रोजगार

21 Oct 2026 | 8:44 am

सीएम योगी की अगुवाई में निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजयादशमी शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

सीएम योगी की अगुवाई में निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजयादशमी शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

21 Oct 2026 | 8:23 am

‘आज मुस्लिम से मुस्लिम और क्रिश्चियन से क्रिश्चियन लड़ रहे हैं’.., दशहरे पर भाषण में और क्या-क्या बोले सीएम योगी

‘आज मुस्लिम से मुस्लिम और क्रिश्चियन से क्रिश्चियन लड़ रहे हैं’.., दशहरे पर भाषण में और क्या-क्या बोले सीएम योगी

21 Oct 2026 | 7:50 am

Vande Bharat: उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की यात्रा, सनातन के बहाने क्या है सियासी संदेश? देखें पूरी रिपोर्ट

Vande Bharat: उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की यात्रा, सनातन के बहाने क्या है सियासी संदेश? देखें पूरी रिपोर्ट

20 Oct 2026 | 11:51 pm