July 31, 2026

40 साल पहले आए सीरियल से कितनी अलग है 4000 करोड़ में बनी 'Ramayana' की कास्ट, यहां देखें कम्पेरिजन

Ramayana Cast: रामायण सीरियल बीते 4 दशक से लोगों के दिल में जगह बनाए हुए है. अब इस सीरियल के बाद रामायण पर फिल्म आने जा रही है. आइए जानते हैं कि सीरियल की कास्ट की तुलना में फिल्म की कास्ट कैसी दिखती है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय |  Updated on: Jul 31, 2026 12:29 PM IST

Share

Ramayana Cast Compare: हिंदू माइथोलॉजी से जुड़ी फिल्में सिनेमा के शुरुआती दौर से बनती आई हैं. इन फिल्मों को काफी पसंद भी किया जाता रहा है. लेकिन रामानंद सागर के सीरियल के बाद सबकुछ बदल गया. बीते 4 दशक से सभी रामायण सीरियल से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रखते आए हैं.

1 / 7

अब बड़े पैमाने पर रामायण फिल्म रिलीज की तैयारी में है. 4000 करोड़ के बजट में ये फिल्म बन रही है जिसे दो पार्ट्स में जारी किया जाएगा. सबसे ज्यादा चर्चा तो फिल्म की कास्ट से है. आइए जानते हैं कि इन 4 दशक में अब रामायण की कास्ट में क्या बदलाव देखने को मिले हैं और रामायण की फ्रेश कास्ट सीरियल वाली रामायण की कास्ट से कितनी अलग है.

2 / 7

रामायण सीरियल में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने प्ले किया था. इस किरदार में उन्हें काफी सफलता मिली और आज भी जब भगवान राम का नाम जहन में आता है तो अरुण गोविल का ही चेहरा सामने आता है. वहीं रामायण फिल्म में ये किरदार रणबीर कपूर प्ले कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आया है जिसमें रणबीर को मिक्स्ड व्यूज मिल रहे हैं.

3 / 7

रामायण सीरियल में माता सीता का रोल एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने प्ले किया था. उन्हें इस रोल में फैंस का ढेर सारा प्यार मिला था और आज भी उनकी पहचान माता सीता के रूप में ही होती है. लेकिन रामायण फिल्म की बात करें तो इसमें साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म से उनके लुक की तारीफ भी देखने को मिली है.

4 / 7

रामानंद सागर की रामायण में लीड विलेन का रोल अरविंद त्रिवेदी ने प्ले किया था. उन्होंने इस किरदार से फैंस के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था. सीरियल में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. अब उन्हें 4000 करोड़ में बन रही फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश ने रिप्लेस किया है.

5 / 7

रामायण सीरियल में सुनील लहरी ने भगवान लक्ष्मण का सकेंड लीड रोल प्ले किया था. उन्हें इस रोल में काफी पॉपुलैरिटी भी मिली थी और कोरोना फेज में वे फिर से लाइमलाइट में आए थे. अब रामायण फिल्म में लक्ष्मण का रोल एक्टर रवि दुबे प्ले कर रहे हैं.

6 / 7

रामानंद सागर के सीरियल रामायण में भगवान हनुमान का रोल बॉलीवुड एक्टर और देश के दिग्गज पहलवान दारा सिंह ने प्ले किया था. लेकिन अब फिल्म में उनका किरदार बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर सनी देओल प्ले करने जा रहे हैं. रामायण के पहले ट्रेलर में तो उनकी अपीयरेंस मिसिंग रही लेकिन फैंस को उम्मीद है कि फिल्म के दूसरे ट्रेलर में वे जरूर होंगे.

7 / 7

Follow Us