Sun, 13 Sep 2026 09:02 AM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 13 Sep 2026 09:02 AM IST
सार
Ladli Bahna Yojana 40th Installment Release Date: लाड़ली बहना योजना की आज 40 वीं किस्त जारी होने जा रही है। ऐसे में कई महिलाओं के मन एक बड़ा सवाल है कि आखिर इस खाते में 1750 रुपये आएंगे या 1500 रुपये आएंगे। आइए इस लेख में इससे जुड़े सभी कंफ्यूजन को दूर करते हैं।
Ladli Bahna September Installment Amount Rules: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास और राहत भरा है। राज्य सरकार की अत्यंत लोकप्रिय 'लाड़ली बहना योजना' के तहत पात्र महिलाओं के खातों में 40वीं किस्त जारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, आज यानी 13 सितंबर को आगर मालवा जिले में आयोजित एक विशाल राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे कुल 1,835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इसलिए आइए इस लेख में इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें विस्तार से जानते हैं।
1750 या 1500, महिलाओं को इस बार कितने रुपये मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock
1750 या 1500, महिलाओं को इस बार कितने रुपये मिलेंगे?
- अक्सर त्योहारों के मौकों पर मिलने वाले बोनस को लेकर महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि इस बार उनके खाते में 1750 रुपये आएंगे या 1500 रुपये।
- सरकार के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुसार पिछले महीने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में बहनों को 250 रुपये का अतिरिक्त उपहार (शगुन) दिया गया था।
- इस महीने से सभी पात्र बहनों को उनकी नियमित निर्धारित मासिक सहायता राशि 1,500 रुपये ही सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।
आगर मालवा दौरे पर विकास कार्यों की बड़ी सौगात - फोटो : AdobeStock
आगर मालवा दौरे पर विकास कार्यों की बड़ी सौगात
- 13 सितंबर को आगर मालवा जिले के अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री केवल लाड़ली बहना योजना का पैसा ही जारी नहीं करेंगे, बल्कि क्षेत्र की जनता को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
- सीएम डॉ. मोहन यादव यहां 225.95 करोड़ रुपये की लागत के 33 नए विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।
- इसके साथ ही क्षेत्र में 28.14 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए 17 अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण - फोटो : AdobeStock
योजना के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
- योजना के शुरू होने से लेकर अब तक लगातार 40 नियमित किस्तों के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं के व्यक्तिगत बैंक खातों में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर चुकी है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति में सुधार देखा जा रहा है।
विज्ञापन
खाते में पैसा न आने पर ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : AdobeStock
खाते में पैसा न आने पर ऐसे चेक करें स्टेटस
- अगर 13 सितंबर को ट्रांसफर के बाद भी किसी महिला के बैंक खाते में किस्त की राशि नहीं पहुंचती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
- इसके लिए सबसे पहले 'cmladlibahna.mp.gov.in' आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी समग्र आईडी से भुगतान का स्टेटस चेक करें।
- इसके अलावा यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो और डीबीटी सेवा चालू हो ताकि अगली किस्त में कोई तकनीकी अड़चन न आए।