September 21, 2026

सेल्फी के शौकीनों के लिए ये 4 फोन है खास, 50MP तक फ्रंट कैमरा का मिलेगा सेटअप

सिमरन सिंह

Vivo X300 Ultra

इस प्रीमियम फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। पीछे 200MP मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 Ultra | Source. Pinterest

Vivo X300 Ultra के फीचर्स

फोन में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 6,600mAh बैटरी मिलती है। 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग भी है। इसकी कीमत ₹1,59,999 से शुरू है।

Vivo X300 Ultra | Source. Pinterest

Google Pixel 11 Pro XL

सेल्फी के लिए इसमें 42MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पीछे 50MP मेन, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल और 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।

Google Pixel 11 Pro XL | Source. Pinterest

Pixel 11 Pro XL के फीचर्स

इसमें 6.8 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। Tensor G6 चिपसेट और 5,115mAh बैटरी मिलती है। इसकी कीमत ₹1,34,999 से शुरू है।

Google Pixel 11 Pro XL | Source. Pinterest

Samsung Galaxy S26 Ultra

इस फोन में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। पीछे 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra | Source. Pinterest

Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

फोन में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर के साथ 5,000mAh बैटरी मिलती है। 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।

Samsung Galaxy S26 Ultra | Source. Pinterest

Vivo V70 FE

कम कीमत में दमदार सेल्फी कैमरा चाहिए तो यह फोन ध्यान देने लायक है। इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पीछे 200MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

Vivo V70 FE | Source. Pinterest

Vivo V70 FE के फीचर्स

फोन में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट के साथ 7,000mAh बैटरी मिलती है। 90W फास्ट चार्जिंग भी है। AI Magic Weather और AI Four-Season Portrait जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo V70 FE | Source. Pinterest

किसे चुनें?

अगर आपकी प्राथमिकता 50MP सेल्फी कैमरा है, तो Vivo X300 Ultra और Vivo V70 FE सीधे ध्यान खींचते हैं। वहीं Pixel 11 Pro XL और Galaxy S26 Ultra कैमरा सिस्टम के साथ प्रीमियम फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देते हैं। फोन चुनते समय कैमरा के साथ कीमत, बैटरी और बाकी फीचर्स भी जरूर देखें।

Smartphone | Source. Pinterest

परिवार के लिए कार खरीद रहे हैं? इन हैचबैक की सेफ्टी रेटिंग जरूर देखें, रखेंगी सुरक्षित

Hatchbacks Car

Swipe Up