अगर आप नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपकी पसंद 4*4 कारें हैं, तो खरीदने से पहले जान लें कि 4*4 कार खरीदना आपके लिए फायदेमंद है या पैसों की बर्बादी.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 23 Sep 2026 03:00 PM (IST)

4*4 कार खरीद
Source : pexels
4*4 कारें असल में वे कारें होती है, जिनमें इंजन की शक्ती कार के चारों पहियों तक समान रुप से पहुंचती है. ऐसी कारें कीचड़, बर्फ, रेत और ऊबड़-खाबड़ जगह पर आसानी से चलाई जा सकती है. यानी कि अगर गाड़ी का एक टायर कीचड़ या किसी गढ्ढे में फंस जाए, तो बाकी टायर उसे आसानी से निकाल सकते हैं. इस वजह से इसका वजन भी सामान्य कारों के मुकाबले ज्यादा होता है. युवाओं के बीच ऐसी गाड़ियां बेहद लोकप्रिय होती है. इनमें Thar, Scorpio, Safari, Range Rover जैसी कारें शामिल है. यह कारें ऑफरोडिंग के लिए तो बेहतर होती ही है, इस वजह से यह आम कारों के मुकाबले महंगी भी होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 4*4 कार खरीदना किन लोगों के लिए फायदेमंद होती है और किन लोगों के लिए पैसे की बर्बादी.
शहर में चलाने के लिए
अगर आप को कार केवल शहर में चलाने और ऑफिस आने-जाने के लिए चाहिए, तो आपके लिए सामान्य 4*2 कार बेहतर होगी. शहर की पक्की सड़के और ट्रैफिक में 4*4 कारों का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता. वहीं अगर आपको ऑफरोडिंग करना पसंद है और आपको एडवेंचर राइड करने के लिए कार चाहिए, तो 4*4 कारें आपके लिए उपयुक्त हो सकती है.
कम खर्च चाहते हैं
अगर आप कम खर्च में कार खरीदना चाहते हैं, तो सामान्य 4*2 कार खरीदना आपके बजट के लिए परफेक्ट है. 4*4 कारें सामान्य कारों से वजन में भारी और बजट में महंगी होती है. वहीं इनकी मेंटेनेंस का खर्च भी सामान्य कारों के मुकाबले अधिक होता है. वहीं यह कारें ईंधन की खपत भी माइलेज के हिसाब से ज्यादा करती है. ऐसे में इसके रखराव का खर्च आम व्यक्ति के लिए अधिक हो सकता है. 4*4 कारों का मतलब केवल ताकतवर और भारी भरकम प्रेसेंस नहीं होती है, उनका सही इस्तेमाल और फिचर्स उन्हें खास बनाते हैं.
यह भी पढ़ें : 10 लाख ईको फ्रेंडली कारें बेचना का लक्ष्य, मारुति ने लॉन्च किए नए CNG वैरिएंट
घूमना पसंद करते हैं
अगर आपको कार केवल शहर की पक्की सड़को पर चलाने के लिए नहीं चाहिए. आपको ऑफरोडिंग करना पसंद है, तो 4*4 कारें आपके लिए बेहतरीन होती है. यह कच्ची सड़को, कीचड़, बर्फ और रेत जैसे स्थानों पर चलाने के लिए बनाई गई है. इसके 4*4 पॉवर का उपयोग ही ऐसे स्थानों पर अच्छी तरह से हो पाता है. अगर आप पहाड़ी इलाकें या बर्फबारी वाली जगहों पर रहते हैं, तो 4*4 कारें आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें : फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही है शानदार SUV, जानिए इसकी खास बातें

About the author हिमांशु सिंह
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
Read More
Published at : 23 Sep 2026 03:00 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola