September 16, 2026

अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर के पोस्ट से हुई छुट्टी तो इन 4 दिग्गजों में से कौन लेगा उनकी जगह, जानिए सभी दावेदारों के नाम

Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अगर अपने पोस्ट से हट जाते हैं, तो उनको रिप्लेस कौन कर सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अगर अपने पोस्ट से हट जाते हैं, तो उनको रिप्लेस कौन कर सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

Ajit Agarkar

Ajit Agarkar Photograph: (ANI)

Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वो जब इस पद से हट जाएंगे तो कौन उनकी जगह लेगा, ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं कि उनकी जगह कौन टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कौन लेगा. उनको कौन रिप्लेस कर सकता है, आइए उन दिग्गजों के बारें में जानते हैं.

अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से होगी छुट्टी

27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन होना बाकी है. इसके साथ ही वेस्टइंडीज के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम चुनी जानी है. वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज ही होने वाला है. शाम तक बीसीसीआई की ओर से इसके बारे में पोस्ट कर जानकारी दी जा सकती है. ऐसा मना जा रहा है कि, बतौर चीफ सिलेक्टर ये अजीत अगरकर अपनी अंतिम टीम चुनने वाले हैं. 

🚨 NO EXTENSION FOR CHIEF SELECTOR AJIT AGARKAR 🚨

- Today might be the the last selection day for Chief selector Ajit Singh, as BCCI has not given any indication of Ajit Agarkar's contract extension so far. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/ZXvsAIq1ZN

— Tanuj (@ImTanujSingh) September 16, 2026

अगरकर को इन 4 में कोई 1 कर सकता है रिप्लेस

अजीत अगरकर की जगह टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बनने के प्रबल दावेदारों में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे ऊपर नाम रवि शास्त्री का आ रहा है. उनके बाद इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन का नाम भी आया है. अजीत अगरकर को रिप्लेस करने की लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी शामिल हैं. अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए एक और नाम अब सामने आया है, भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल का है. इन 4 में से किस एक को अजीत अगरकर की जगह पर टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है.  

🚨BIG UPDATE ON AJIT AGARKAR 🚨

- Team India's Chief Selector Ajit Agarkar could be attending his final selection committee meeting today.

- The BCCI has so far given no indication of extending his tenure.

- Whether VVS Laxman takes over or someone else replace him will be… pic.twitter.com/nLTXJx0S3v

— MANU (@IMManu_14) September 16, 2026

जून में मिला था अजीत अगरकर को एक्सटेंशन

दरअसल, अजीत अगरकर का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है. उन्हें पहले इस पोस्ट के लिए एक्सटेंशन दिया गया था. चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर अलिविदा कह सकते हैं. उन्हें जून में तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था. हालांकि बीसीसीआई की ओर से अब तक इसके बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है.

🚨 BIG UPDATE ON AJIT AGARKAR 🇮🇳

- Today might be the last selection day for Ajit Agarkar, BCCI has not given any indication of a contract extension so far. [Abhishek Tripathi]

Indian squad for West Indies series will be announced today. pic.twitter.com/cwmWbtt6JE

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 16, 2026

आज वेस्टइंडीज के खिलाफ आने वाले टीम इंडिया के स्क्वाड में कई बड़े-बड़े बदलाव हो सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह मिलेगी. वहीं श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों का वनडे सीरीज से बाहर होना तय है. इसके साथ ही रुतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में मौका दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : वरुण चक्रवर्ती को एशियन गेम्स 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खतरनाक ऑलराउंडर ने किया रिप्लेस, देखें उनके धमाकेदार आंकड़े

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें