वायरल न्यूज़
- Authored by: पंकज यादव
- Updated Aug 15, 2026, 08:35 AM IST
कनाडा की सिल्विया के एक ही सॉकेट में चार दांत हैं। इस अनोखी स्थिति के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो चुका है।
![]()
महिला के मुंह में एक ही जगह निकले 4 दांत (Instagram/@GWR)
Viral News: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनके शरीर में कुछ ऐसी खास चीजें होती हैं, जो उन्हें बाकी लोगों से बिल्कुल अलग बना देती हैं। कनाडा की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनके मुंह में एक ही जगह पर एक-दो नहीं, बल्कि चार दांत मौजूद हैं। इस अनोखी स्थिति के कारण उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो गया है।
20 साल की उम्र में पता चला राज
कनाडा की सिल्विया बोक्टर के नाम एक ही सॉकेट में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। उनके एक ही दांत की जगह पर कुल चार दांत हैं। इनमें से तीन दांत अतिरिक्त यानी (supernumerary teeth) हैं। यह बेहद दुर्लभ स्थिति है और इसे देखकर कई डेंटिस्ट भी हैरान रह गए। दिलचस्प बात यह है कि सिल्विया को अपने इन अत्यधिक दांतों के बारे में बचपन से पता नहीं था। उन्हें पहली बार इनका पता तब चला, जब वह करीब 20 साल की थीं और उनका पैनोरमिक एक्स-रे किया गया। एक्स-रे में डॉक्टरों को पता चला कि उनके मुंह में सामान्य दांतों के अलावा कुछ अतिरिक्त दांत भी मौजूद हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
एक ही जगह निकले 4 दांत
इसके बाद जब सिल्विया अलग-अलग डेंटिस्ट के पास गईं, तो कई डॉक्टरों ने उन्हें इन दांतों को निकलवाने की सलाह दी लेकिन सिल्विया ने ऐसा नहीं किया। उनका कहना था कि इन अतिरिक्त दांतों की वजह से उन्हें किसी तरह का दर्द या बड़ी परेशानी नहीं होती थी इसलिए उन्होंने इन्हें वैसे ही रखने का फैसला किया। एक बार एक डेंटिस्ट ने तो पहली नजर में यह समझ लिया कि ये सिल्विया के सामान्य दांत हैं और शायद उन्हें सीधा करने के लिए ऑर्थोडॉन्टिक इलाज की जरूरत है लेकिन जब डॉक्टर ने ध्यान से देखा तो उन्हें पता चला कि ये अतिरिक्त दांत हैं। डॉक्टर ने माना कि उन्होंने इससे पहले ऐसा मामला कभी नहीं देखा था।
अपने इन दांतों का रखती हैं खास ख्याल
सिल्विया अपने इन अनोखे दांतों की खास देखभाल भी करती हैं। वह नियमित रूप से फ्लॉस करती हैं, ताकि दांतों के बीच गंदगी जमा न हो। आखिरकार, उनकी इस अनोखी स्थिति ने उन्हें Guinness World Records तक पहुंचा दिया। जनवरी में उन्हें एक ही सॉकेट में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड मिला। सिल्विया के लिए यह अनुभव काफी खास है। डॉक्टरों की हैरानी और लोगों की प्रतिक्रियाओं ने उन्हें अपने इन अतिरिक्त दांतों की देखभाल करने के लिए और प्रेरित किया।
![]()
पंकज यादवauthor
पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article