IND VS SLXI: भारत बनाम श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. जहां, टीम इंडिया ने 4 विकेट रहते हुए ही पारी घोषित कर दी.
IND VS SLXI: भारत बनाम श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. जहां, टीम इंडिया ने 4 विकेट रहते हुए ही पारी घोषित कर दी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/09/team-india-declare-inning-at-a-score-of-353-for-4-to-give-the-bowlers-a-chance-ind-vs-slxi-2026-08-09-10-29-21.jpg)
भारत बनाम श्रीलंका इलेवन Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND VS SLXI: भारत बनाम श्रीलंका इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. जहां, भारतीय क्रिकेट टीम ने 357 के स्कोर के साथ 4 विकेट रहते हुए ही पारी को घोषित कर दिया. नतीजन, तीसरे दिन अब श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाज मैदान पर आए हैं. ऐसे में अब क्रिकेट फैंस के जहन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर टीम इंडिया ने 4 विकेट हाथ में रहते हुए ही पारी घोषित क्यों कर दी.
भारत ने पहली पारी में 357/6 रन बनाए
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 357/6 के स्कोर पर ही पारी को घोषित कर दिया है. भारतीय पारी की बात करें, तो भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे शनादरा बल्लेबाजी की और शतक लगाया. पडिक्कल ने 142 रनों की शतकीय पारी खेली.
रवींद्र जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट हो गए. मानव सुथार ने 90 गेंद पर 41 रन बनाए. सारांश जैन ने 22 रन बनाए. वहीं, गुरनूर बरार ने 18 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके लगाए. वहीं, कुछ बल्लेबाजों ने निराश किया. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए. वहीं, ऋषभ पंत 2 और ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे.
भारत ने क्यों घोषित कर दी पारी?
कोलंबो में खेला जा रहा वॉर्म-अप मैच 3 दिवसीय है, जिसके आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है. भारत ने 357 के स्कोर पर 4 विकेट हाथ में रहते हुए पारी घोषित कर दी, जबकि वह चाहते तो तीसरे दिन भी बल्लेबाजी करने उतर सकते थे. मगर, ऐसा नहीं हुआ. अब सवाल उठता है कि आखिर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ऐसा क्यों किया होगा?
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
दरअसल, भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था. पहली पारी में 40 ओवर बाद भारतीय गेंदबाज पहला विकेट ले पाए थे. इतना ही नहीं सभी गेंदबाजों ने काफी रन भी लुटाए थे. भारत ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था. जहां, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को 2-2 विकेट मिले थे. वहीं, गुरनूर बरार ने एक विकेट चटकाया था. इसके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन बिना विकेट के रहे थे. ऐसे में अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज अधिक से अधिक गेंदबाजी करके अपनी लय हासिल करना चाहेंगे, ताकि वह 15 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाने में मदद कर सकें.
15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज?
भारतीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 7-9 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी स्टेडियम के पास स्थित NCC ग्राउंड में प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | गाले | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | कोलंबो | सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) | सुबह 10:00 बजे |
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की ऐसी नकल, गौतम गंभीर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल हुआ वीडियो