ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में एससी व अनारक्षित पंचायतें: शिक्षा मंत्री के क्षेत्र से 4 ओबीसी, इटावा व सुल्तानपुर में एसटी के 11-11सरपंच चुने जाएंगे - Kota News
ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में एससी व अनारक्षित पंचायतें:शिक्षा मंत्री के क्षेत्र से 4 ओबीसी, इटावा व सुल्तानपुर में एसटी के 11-11सरपंच चुने जाएंगे
कोटा6 घंटे पहले
कॉपी लिंक
कोटा जिले की 6 पंचायत समितियों के तहत आने वाली 210 ग्राम पंचायत में से 51 एससी, 37 एसटी, ओबीसी के लिए 19 ग्राम व 103 अनारक्षित पंचायतें शामिल हैं। एससी के लिए सबसे ज्यादा ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र सांगोद व सुल्तानपुर में 11-11 व कांग्रेस विधायक चेतन पटेल के क्षेत्र इटावा व सुल्तानपुर में एसटी के लिए 11-11 रिजर्व रखी हैं।
सांगोद में 23 व इटावा 21 अनारक्षित पंचायतें शामिल हैं। ओबीसी के लिए सांगोद में सवसे ज्यादा 8 व सबसे कम इटावा व खैराबाद में 1-1 पंचायत शामिल हैं।
ऊर्जा मंत्री की विधानसभा में बनेंगे सबसे ज्यादा सरपंच
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विधानसभा क्षेत्र सांगोद से सबसे ज्यादा सरपंच चुने जाएंगे। क्योंकि सांगोद विधानसभा की करीब 20 से ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पंचायत समिति में शामिल है। ग्राम पंचायत की संख्या के हिसाब से जिले की सांगोद पंचायत समिति सबसे बड़ी है। यहां 48 ग्राम पंचायत है।
ये पंचायत समिति ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विधानसभा क्षेत्र में सांगोद में आती है। लॉटरी में 48 ग्राम पंचायतों वाली सांगोद पंचायत समिति की एससी 11, एसटी 5, ओबीसी 8 अनारक्षित 23 पंचायतें शामिल हैं। जबकि 44 ग्राम पंचायतों वाली सुल्तानपुर पंचायत समिति में एससी 11, एसटी 11, ओबीसी 2, अनारक्षित 20 पंचायतें शामिल हैं।
खैराबाद पंचायत समिति में सबसे कम पंचायतें
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र में रामगंज मंडी में खैराबाद व चेचट पंचायत समिति है। खैराबाद पंचायत समिति में सबसे कम 23 ग्राम पंचायतें हैं। खैराबाद पंचायत समिति में एससी 8, एसटी 2, ओबीसी 1, अनारक्षित 12 पंचायतें शामिल हैं। जबकि 24 ग्राम पंचायतों वाली चेचट पंचायत समिति में एससी 6, एसटी 3, ओबीसी 3, अनारक्षित 12 पंचायतें शामिल हैं।
42 ग्राम पंचायतों वाली इटावा पंचायत समिति पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में आती है। यहां से कांग्रेस के चेतन पटेल विधायक हैं। लॉटरी में यहां एससी10, एसटी 11, ओबीसी 1, अनारक्षित 21 पंचायतें शामिल हैं।
29 ग्राम पंचायतों वाली लाडपुरा पंचायत समिति में एससी 5, एसटी 5, ओबीसी 4, अनारक्षित 15 पंचायतें शामिल हैं। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की कल्पना देवी विधायक हैं।
पंचायतीराज चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
लाडपुरा, चेचट, इटावा, सुल्तानपुर में आरक्षण की लॉटरी निकली:जानिए सरपंचों का कहां-किसका आरक्षण हुआ; देखें पंचायत समितियों की लिस्ट
कोटा- सांगोद का प्रधान पद सभी वर्ग के लिए ओपन:सुल्तानपुर सीट एसटी और इटावा एससी के लिए रिजर्व, जानिए कहां-किसकी सीट आई
.
खबरें और भी हैं...
लाडपुरा, चेचट, इटावा, सुल्तानपुर में आरक्षण की लॉटरी निकली: जानिए सरपंचों का कहां-किसका आरक्षण हुआ; देखें पंचायत समितियों की लिस्ट
0:24
कॉपी लिंक
शेयर
कोटा में युवक ने फंदा लगा किया सुसाइड: बड़ा भाई बोला- पत्नी से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी; दूध बेचता था
0:23
कॉपी लिंक
शेयर
कोटा में अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा: 4-5 लाख लोग होंगे शामिल,किशोरसागर के अलावा कई अस्थाई कुंड बनाए गए, जानिए कहां-कहां होगा गणपति विसर्जन
0:24
कॉपी लिंक
शेयर
कोटा-बूंदी में युवकों पर चाकू से हमला: बाइक सवार बदमाशों ने तलवार और चाकू से किया वार, घर के बाहर बैठे लड़के को मारी कुल्हाड़ी