September 13, 2026

38 सालों से शादी में बारातियों को नचा रहा है Mandakini का गाना, अनु मलिक की आवाज में कल्ट है पुराना गीत - julie julie song from mandakini jeete hain shaan se movie wedding barat used for dance since 38 years

वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी का एक पुराना आज भी शादी में बारातियों को नाचने पर मजबूर कर देता है।

मंदाकिनी का गाना (फोटो क्रेडिट- एआई)

मंदाकिनी का गाना (फोटो क्रेडिट- एआई)

HighLights

  1. मंदाकिनी का गाना आज भी है कल्ट

  2. नंबर-1 डांसिंग सॉन्ग के तौर पर है मशहूर

  3. शादी में बारात में जमकर बजता है गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादी के फंक्शन का जश्न हिंदी फिल्मों के गानों के बिना अधूरा माना जाता है। लंबे समय से बॉलीवुड में ऐसे गीतों का निर्माण होता आ रहा है, बारातियों के फेवरेट माने जाते हैं। इस मामले में सबसे अधिक लोकप्रिय वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) का एक पुराना गीत है, जो पिछले 38 सालों से शादी की रौनक बढ़ा रहा है। 

इस गाने को सुनने को बाद अपने आप ही बारातियों की पैर थिरकने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

मंदाकिनी का नंबर-1 डांसिंग सॉन्ग

80 के दशक की लेडी सुपरस्टार के तौर पर अभिनेत्री मंदाकिनी को जाना जाता है। उस दौर में उन्होंने कई मल्टीस्टारर फिल्मों में भी काम किया, जिनमें से एक मूवी का नाम जीते हैं शान से (Jeete Hain Shaan Se) रहा, इसे साल 1988 में रिलीज किया गया। मंदाकिनी की इस फिल्म से अधिक चर्चा इसका डांसिंग सॉन्ग रहा, जिसका टाइटल था- जूली जूली... (Julie Julie)।

यह भी पढ़ें- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये 'चुलबुला' गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत

Julie Julie song

मंदाकिनी और हिंदी सिनेमा के डिस्को डांसर के तौर पर मशहूर रहने वाले अभिनेता मिथुन चकवर्ती पर जीते हैं शान से का जूली जूली... गीत फिल्माया गया था। रिलीज के 38 साल बाद भी मंदाकिनी और मिथुन दा का ये गीत शादी और पार्टी में लोगों का फेवरेट माना जाता है। खासतौर पर बारात में ये गाना आज भी धूम मचाता है। यकीनन तौर पर आपने भी किसी ने किसी शादी बारात में इसे जरूर सुना होगा। 

बात की जाए जूली जूली... की मेकिंग के बारे में तो गायक अनु मलिक (Anu Malik) के साथ-साथ गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी मधुर आवाज में इस कल्ट क्लासिक गीत को गाया था। इसके अलावा अनु मलिक ने संगीतकार की भूमिका की जिम्मेदारी भी निभाई। वहीं मशहूर गीतकार इन्दीवर इसके लिरिक्स को लिखा था।

पहली बार साथ नजर आए थे तीन कलाकार 

फिल्म जीते हैं शान से को जूली जूली... गाने की लोकप्रियता के अलावा गोविंदा, संजय दत्त और मिथुन चकवर्ती को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए याद किया जाता है। ये पहला और आखिरी मौका था, जब ये तीनों कलाकार किसी फिल्म में एक साथ नजर आए थे। बता दें कि जीते हैं शान से अपने समय की हिट फिल्मों में से एक रही थी।