अलवर नगर निगम के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने 129 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें दोनों पार्टी के 30 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। बीजेपी की दो महिला प्रत्याशी के पास 44 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। वहीं कांग्रेस में 3 महिला प्रत्याशियों के पास
.
पहले ये जानिए 5 महिलाएं कौनसी जिनके पास 104 करोड़ रुपए
- वार्ड 34 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता सैनी - करीब 30 करोड़
- वार्ड 7 से बीजेपी प्रत्याशी सुमनलता - 24 करोड़
- वार्ड 36 से बीजेपी प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा - 20 करोड़
- वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी रिंकल गर्ग - 19 करोड़
- वार्ड 39 से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शर्मा - 11 करोड़

अलवर शहर के वार्ड 36 से बीजेपी प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा व वार्ड 7 से प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल। दोनों के पास करीब 40 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
कांग्रेस प्रत्याशी मजदूर; न घर-न जेवर, सिर्फ 4 हजार रुपए
अलवर शहर में वार्ड 4 से कांग्रेस प्रत्याशी भानुप्रताप मजदूरी करते हैं। भानुप्रताप के पास मकान नहीं है। वहीं जेवर भी नहीं है। केवल 4 हजार रुपए हैं। इसके अलावा 5 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास 2 लाख रुपए से कम कीमत की संपत्ति है। करीब 75 प्रतिशत प्रत्याशी लखपति हैं। इनमें 40 से अधिक प्रत्याशी की संपत्ति 50 लाख रुपए से अधिक है।
ये प्रत्याशी फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक
- अपूर्वा शर्मा (वार्ड 36) के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर लग्जरी कार है।
- कमलेश शर्मा (वार्ड 39) के पति के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो VIP नंबर SUV है। इसकी कीमत ₹19 लाख रुपए है।
- महेन्द्र सिंह (वार्ड 1) के पास स्कॉर्पियो गाड़ी है।
- राकेश कुमार शर्मा (वार्ड 6) के पास ग्रैंड विटारा कार है।
- मुकेश कुमार (वार्ड 6) की पत्नी के नाम स्कॉर्पियो गाड़ी है।
बीजेपी के करोड़पति प्रत्याशियों की सूची
| वार्ड | प्रत्याशी का नाम | घोषित संपत्ति |
| 7 | सुमनलता अग्रवाल | 24 करोड़ रुपए |
| 18 | अनिल चौधरी | 1.3 करोड़ रुपए |
| 23 | सुमन चौधरी | 5 करोड़ रुपए |
| 23 | जगदीश | 1.32 करोड़ रुपए |
| 28 | सीताराम चौधरी | 5 करोड़ रुपए |
| 36 | अपूर्वा | 20 करोड़ रुपए |
| 38 | श्यामसुंदर | 4 करोड़ रुपए |
| 42 | धर्मवीर | 1.23 करोड़ रुपए |
| 43 | बबीता | 6.20 करोड़ रुपए |
| 46 | मुकेश | 1.12 करोड़ रुपए |
| 47 | रजनी | 1.90 करोड़ रुपए |
| 48 | नेहा | 4.80 करोड़ रुपए |
| 49 | अजय पूनिया | 1.37 करोड़ रुपए |
| 57 | झम्मन लाल | 4 करोड़ रुपए |
| 60 | पूरण सैनी | 3 करोड़ रुपए |
| 62 | नेहा | 1.36 करोड़ रुपए |
कांग्रेस के करोड़पति प्रत्याशियों की सूची
| वार्ड | प्रत्याशी का नाम | घोषित संपत्ति |
| 7 | पीयूष जैन | 6 करोड़ रुपए |
| 11 | महेंद्र कुमार | 1.35 करोड़ रुपए |
| 17 | सुरभि | 1.5 करोड़ रुपए |
| 18 | ओमप्रकाश | 1 करोड़ रुपए |
| 22 | नंदलाल | 2.2 करोड़ रुपए |
| 23 | रवि | 2.5 करोड़ रुपए |
| 33 | दीनदयाल | 2.5 करोड़ रुपए |
| 36 | रिंकल | 19 करोड़ रुपए |
| 38 | राहुल | 1 करोड़ रुपए |
| 39 | कमलेश | 11 करोड़ रुपए |
| 44 | मूर्ति | 1.3 करोड़ रुपए |
| 47 | बिमला | 1.67 करोड़ रुपए |
| 56 | कमल | 1.20 करोड़ रुपए |
| 62 | रश्मि | 1.5 करोड़ रुपए |
| 64 | अंशुल खंडेलवाल | 1.11 करोड़ रुपए |
पढ़िए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी डिटेल




























































