Nothing के सबब्रांड CMF ने Clip Pro नाम के ओपन-ईयर ईयरबड्स को लॉन्च कर किया है। यह दिखने में काफी खूबसूरत है और इसके केस पर एक स्मार्ट डायल लगा है, जिसे यूजर अलग-अलग कामों के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं। देखें कीमत और खासियत
नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने चुनिंदा वैश्विक बाजारों में क्लिप प्रो ओपन-ईयर ट्रू वायरलेस स्टीरियो इयरफोन लॉन्च किया है। नए ईयरबड्स में ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन, 10.8 मिमी डायनेमिक ड्राइवर, एलडीएसी सपोर्ट और एआई-पावर्ड कॉलिंग फीचर के साथ आते हैं। ईयरबड्स के चार्जिंग केस में एक स्मार्ट डायल लगा है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर के लिए सपोर्ट भी शामिल है। दावा किया गया है कि सीएमएफ क्लिप प्रो एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 32.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। इसमें ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट भी शामिल हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
इतनी है CMF Clip Pro की कीमत
CMF Clip Pro की कीमत यूएस में 99 डॉलर (लगभग 9,400 रुपये) और यूके में GBP 79 (लगभग 10,100 रुपये) है। यह डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और कोरल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। CMF, 15 अगस्त से US, UK और जापान में Nothing की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए Clip Pro की बिक्री शुरू करेगी, और इसके बाद 15 सितंबर को इसे यूरोप और दूसरे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि Clip Pro को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
चलिए एक नजर डालते हैं CMF Clip Pro की खासियत पर
सीएमएफ क्लिप प्रो में थ्री-पॉइंट क्लिप स्ट्रक्चर के साथ एक ओपन-ईयर डिजाइन है जो पूरे कान में प्रेशर डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए डिजाइन किया गया है। कहा जाता है कि ईयरबड्स सी-शेप ब्रिज और स्कीन फ्रेंडली मटेरियल के अंदर एक इलास्टिक टाइटेनियम वायर कोर का उपयोग करते हैं। चार्जिंग केस में एक कस्टमाइजेबल स्मार्ट डायल लगा है, जिसका उपयोग प्लेबैक को कंट्रोल करने, वॉल्यूम एडजस्ट करने, कॉल का जवाब देने और पेयर्ड स्मार्टफोन का उपयोग किए बिना अन्य कामों को करने के लिए किया जा सकता है। हर ईयरबड पर फिजिकल बटन कंट्रोल भी उपलब्ध हैं।
ऑडियो के लिए, CMF Clip Pro ईयरबड्स में 10.8mm के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं, जिसमें TPU और LCP डायाफ्राम और CMF की कस्टम ट्यूनिंग दी गई है। ये 20Hz से 40,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज को सपोर्ट करते हैं और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफाइड हैं। इनमें LDAC, AAC और SBC जैसे ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स में स्टैटिक स्पेशल ऑडियो, पांच प्रीसेट इक्वलाइजर मोड और एक कस्टम EQ भी दिया गया है। CMF ने इसमें अपना Malleus एल्गोरिदम भी शामिल किया है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह ट्रेबल डिस्टॉर्शन को कम करते हुए बास को बेहतर बनाता है।
ईयरबड्स में 'साउंड सील' फीचर भी है
कॉल के लिए, CMF Clip Pro में चार माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें हर ईयरबड पर दो माइक्रोफोन लगे हैं। यह आवाज को बेहतर बनाने के लिए VPU-पावर्ड कॉल प्रोसेसिंग सिस्टम को Elephant Sound AI के साथ मिलाता है। ईयरबड्स में 'साउंड सील' फीचर भी है, जिसे ऑडियो लीकेज को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे नथिंग एक्स ऐप के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है।
नथिंग एक्स कंपैनियन ऐप फर्मवेयर अपडेट, डुअल डिवाइस मैनेजमेंट, लो-लेटेंसी मोड, कस्टम कंट्रोल और 'फाइंड माय ईयरबड्स' फीचर को सपोर्ट करता है। यूजर्स स्मार्ट डायल फंक्शंस को कस्टमाइज कर सकते हैं, जेस्चर कंट्रोल कॉन्फिगर कर सकते हैं और सपोर्टेड नथिंग स्मार्टफोन पर ChatGPT या Nothing AI News के लिए शॉर्टकट सेट कर सकते हैं।
सीएमएफ क्लिप प्रो ब्लूटूथ 5.4 और ब्लूटूथ लो एनर्जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड 5.1 या उसके बाद के वर्जन और iOS 13 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगा। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-डिवाइस कनेक्शन, गूगल फास्ट पेयर, माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर और एक लो-लेटेंसी मोड शामिल हैं।
फुल चार्ज में 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ
हर CMF Clip Pro ईयरबड में 60mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 475mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Clip Pro एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 32.5 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। 'लॉन्ग बैटरी लाइफ' मोड में कुल प्लेबैक टाइम बढ़कर 36 घंटे तक हो जाता है। ईयरबड्स के बारे में यह भी दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 6.5 घंटे तक और केस के साथ 25 घंटे तक का टॉक टाइम देते हैं। चार्जिंग केस में USB Type-C पोर्ट दिया गया है और दावा है कि 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से चार घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।
CMF के Clip Pro ईयरबड्स को धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग मिली है, जबकि चार्जिंग केस को IPX2 रेटिंग मिली है। हर ईयरबड का साइज 30.75x24.84x18.21mm है, और चार्जिंग केस का साइज 52.1x51.01x26.69mm है। चार्जिंग केस का वजन 38.81g है, जबकि हर ईयरबड का वजन 5.92g है।