Aug 15, 2026 10:56 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Patanjali Foods Q1 Result 2026: पतंजलि फूड्स ने पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है
- कंपनी के नेट प्रॉफिट में 86% का इजाफा हुआ है

Patanjali Foods ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है।
Patanjali Foods Q1 Result 2026: पतंजलि फूड्स ने शुक्रवार को बाजार के बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट जून तिमाही के दौरान 335.73 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर शुद्ध लाभ में 86 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी को 180.36 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। बता दें, पतंजलि फूड्स ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
कितना हुआ रेवन्यू
पतंजिल फूड्स का रेवन्यू पहली तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी की कुल कमाई 11337.45 करोड़ रुपये है। पिछले साल पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 8766 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी का EBITDA 69.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इस बार 543.27 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 321.15 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी को सबसे अधिक कमाई खाद्य प्रोडक्ट्स पर हुई है। इस सेगमेंट मे कंपनी का रेवन्यू 27 प्रतिशत बढ़ा है। पहले क्वार्टर में यह 8504.72 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का बिस्किट डिवीजन भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस क्षेत्र में कंपनी ने 560.14 करोड़ रुपये का रेवन्यू जनरेट किया है।
सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर (Patanjali Foods Ltd share price)
पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद अब सोमवार को पतंजलि फूड्स के शेयर फोकस में रहेंगे। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 353 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में स्टॉक 39 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है।
किस दिन एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी (Patanjali Foods dividend record date)
कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार एक शेयर पर 2.30 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 21 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल के महीने में योग्य निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब 1.75 रुपये लाभांश वितरित किया गया था।
पिछले साल पतंजलि फूड्स ने बोनस शेयर भी दिया था। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर उस समय दिए गए थे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
