September 3, 2026

32MP सेल्फी कैमरा, 10000mAh बैटरी के साथ आया Vivo का 'सुपर मजबूत' 5G फोन, 7 साल तक चलेगी बैटरी; धूल-पानी बेअसर

Sep 03, 2026 04:33 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा, Dimensity 7300e और Android 16 जैसे धमाकेदार फीचर्स फीचर के साथ लॉन्च हो गया Vivo V80 Lite 5G। जानिये फोन की कीमत:

Vivo V80 Lite 5G

Vivo V80 Lite 5G हुआ लॉन्च, 10,000mAh की महाबैटरी, 50MP कैमरा और 7 साल तक दमदार बैटरी लाइफ

Vivo ने अपना नया धाकड़ फोन Vivo V80 Lite 5G मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की BlueVolt बैटरी है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP Sony IMX852 मुख्य सेंसर और 2MP bokeh कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट, Android 16 आधारित OriginOS 6 और कई AI फीचर्स भी मिलते हैं। आइये डिटेल में बताते हैं फोन की सभी खासियतों के बारे में:

Vivo V80 Lite 5G में 10,000mAh की महाबैटरी

Vivo V80 Lite 5G की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी 10,000mAh बैटरी को लेकर है। कंपनी ने इसमें BlueVolt बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। फोन 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Vivo के मुताबिक V80 Lite 5G ने लगातार लाइवस्ट्रीमिंग टेस्ट में 32 घंटे 37 मिनट तक चलकर Guinness World Record भी बनाया है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग, 30 घंटे तक वीडियो देखने और करीब 14 घंटे तक Mobile Legends: Bang Bang गेमिंग कर सकता है।

120Hz AMOLED डिस्प्ले

Vivo V80 Lite 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं। इसके अलावा इसमें P3 वाइड कलर गैमट, HDR10+ और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट भी मिलता है।

50MP Sony कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX852 मुख्य कैमरा मिलता है, जिसके साथ 2MP bokeh सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा है। इसका फ्रंट कैमरा 90 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। कैमरा ऐप में AI Erase जैसे फीचर भी मिलते हैं।

Dimensity 7300e से मिलेगा परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। यह 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। Vivo ने फोन में 3,800mm² का vapor chamber cooling सिस्टम भी दिया है।

Android 16 और AI फीचर्स

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V80 Lite 5G Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें Vivo ने कई स्मार्ट और AI आधारित फीचर्स जोड़े हैं।

IP68 और IP69 रेटिंग

Vivo V80 Lite 5G की मजबूती पर भी कंपनी ने ध्यान दिया है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आता है।

RAM और स्टोरेज के ऑप्शन

Vivo V80 Lite 5G को मलेशिया में तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है:

6GB RAM + 128GB स्टोरेज

6GB RAM + 256GB स्टोरेज

8GB RAM + 256GB स्टोरेज

फोन को Emerald Green, Afterglow Pink और Dawn Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।