हम यहां इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बात कर रहे हैं उसका नाम अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर (Ultraviolette X47) है। कंपनी इसके अलग-अलग बैटरी पैक पर अलग-अलग वारंटी ऑफर करती है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल अब ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। खासकर जब बात इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की होती है तब इन्हें खरीदने में ग्राहक किसी तरह का संकोच नहीं कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कामयाबी के पीछे बैटरी और मोटर का भरोसा, दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन, ICE मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स और कई मॉडल की कीमत का कम होना भी है। खासकर, जब से पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा ज्यादा यानी E20 आने से EV की सेल में इजाफा हुआ है। इनकी बिक्री में बैटरी पर मिलने वाली वारंटी का भी अहम रोल रहने लगा है। हम यहां आपको ऐसी ही एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं जिस पर 8 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 79,490 - 1.31 लाख
₹ 1.15 लाख
₹ 1.3 - 1.9 लाख
₹ 94,733 - 98,100
₹ 1.49 - 1.76 लाख
₹ 1.2 - 1.75 लाख
जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा। दरअसल, हम यहां इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बात कर रहे हैं उसका नाम अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर (Ultraviolette X47) है। कंपनी इसके अलग-अलग बैटरी पैक पर अलग-अलग वारंटी ऑफर करती है। जैसे...
7.1 kWh बैटरी पैक जो इस मोटरसाइकिल का बेस वैरिएंट है, इस पर कंपनी 3 साल या 60,000 Km की वारंटी ऑफर करती है। इसे 5 साल या 1,00,000 Km तक बढ़ाया भी जा सकता है। बाइक के 10.3 kWh बैटरी पैक वाले रीकॉन वैरिएंट पर 5 साल या 1,00,000 Km तक वारंटी मिलती है।
वहीं, इसके टॉप-एंट डेजर्ट विंग वैरिएंट में 10.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिस पर 8 साल या स्टैंडर्ड तौर पर 8,00,000 Km की टॉप-टियर यूवी केयर मैक्स वारंटी मिलती है। ये किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मिलने वाली सबसे ज्यादा वारंटी भी है। ये वारंटी पीरियड लोगों के मन में भरोसा जगाता है।
सिंगल चार्ज पर 323Km की रेंज
इस मोटरसाइकिल की रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज पर ये 323 Km तक की IDC रेंज का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 145 किमी/घंटा है और यह महज 2.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी मोटर 30 kW तक का पीक पावर और 610 का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,49,000 रुपए है।
अल्ट्रावायलेट X47 के फीचर्स
बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें दो फुल HD कैमरा मिलते हैं। इन कैमरा को फ्रंट और रियर में फिक्स किया गया है, जो राइडिंग के दौरान के सभी मोमेंट को कैप्चर करता है। ये एक वाइड एंगल कैमरा है, जो 120 डिग्री तक के फुटेज कैप्चर करता है। इसमें 256GB का स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, इस मोटरसाइकिल में ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक जैसे राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
