
ईशान किशन का दोहरा शतक (फोटो-पीटीआई)
Ishan Kishan Double Century: जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां ईशान किशन खडे़ होते हैं. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगा दिया. ईशान किशन ने 270 गेंदों में दोहरा शतक ठोका, जिसमें उनके बल्ले से 26 चौके और 2 छक्के निकले. ईशान किशन का ये दोहरा शतक बेहद स्पेशल है क्योंकि उन्होंने 10 सालों के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये कमाल किया है.
ईशान किशन का ऐतिहासिक दोहरा शतक
ईशान किशन ने साल 2016 में पहला दोहरा शतक लगाया था. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक भी था. इस खिलाड़ी ने दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की पारी खेली थी. ईशान किशन अबतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 शतक लगा चुके हैं. ईशान किशन का ये दोहरा शतक इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार किसी ईस्ट जोन के बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाया है. ईस्ट जोन के सिर्फ दो ही बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी में डबल सेंचुरी लगा सके हैं. अरुण लाल ने 1986 में और सबा करीम ने 1995 में ये कमाल किया था. मतलब 31 सालों के बाद किसी ईस्ट जोन के बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाया है.
Ishan Kishan brings up his 2️⃣0️⃣0️⃣ in style 💯💯 🙌
What a magnificent knock from the East Zone captain so far 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/2NaE6qG4VK
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
बड़े मुकाबलों में चलता है ईशान का बल्ला
पिछले 2 सालों में ईशान किशन ने बड़े मौके पर हमेशा खुद को साबित किया है. इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार अर्धशतक लगाया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़कर उन्होंने झारखंड को चैंपियन बनाया था. अब दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने ये कमाल किया है.
क्या टेस्ट में भी कमबैक करेंगे ईशान?
ईशान किशन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में कमाल दिखाने के बाद टीम इंडिया में वापसी की. सवाल ये है कि क्या रेड बॉल क्रिकेट में भी धारदार प्रदर्शन के बाद क्या वो टेस्ट टीम में जगह बना पाएंगे? ईशान किशन ने दो ही टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 78 की औसत से 78 रन बनाए हैं. साल 2023 के बाद से वो टेस्ट टीम से बाहर हैं.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More