August 29, 2026

सीएम योगी ने इस जिले को दी 305 करोड़ रुपये की सौगात, 80 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

UP News: सीएम योगी यूपी के सभी जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. शनिवार को उन्होंने देवरिया में 305 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

UP News: सीएम योगी यूपी के सभी जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. शनिवार को उन्होंने देवरिया में 305 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

author-image

New Update

CM Yogi in Devria

सीएम योगी ने देवरिया को दी 305 करोड़ की सौगात Photograph: (Yogi Adityanath YouTube)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया के सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी. सीएम योगी ने दोनों विधानसभा में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण करने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.

जिसमें उन्होंने लिखा, "पूज्य देवरहा बाबा की कृपाभूमि देवरिया से महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर तक आज सुशासन, विकास और लोक-कल्याण की यात्रा को नई गति मिलेगी."  कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया.

पहले की सरकारों ने की देवरिया की उपेक्षा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि भाटपार रानी भारत की वह भूमि है जिसने विदेशी बादशाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को लगातार आगे बढ़ाने में योगदान दिया. सीएम योगी ने कहा कि देवरिया तो वैसे भी अपनी आध्यात्मिक विरासत के लिए देश के अंदर राष्ट्रवादी अलख को आगे बढ़ाने के लिए जग विख्यात रहा है. यही वजह रही है कि आजादी के बाद देवरिया की लगातार उपेक्षा होती रही.

देवरिया में तेजी से हो रहा विकास- CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की बीजेपी की सरकार आने के बाद उसी देवरिया के विकास के सभी काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि देवरिया में भी कोई मेडिकल कॉलेज होगा. लेकिन आज देवरिया में मेडिकल कॉलेज है. मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि देवराह बाबा के नाम पर रखा गया है. सीएम योगी ने कहा कि इसी देवरिया ने कांग्रेस की उस समय की सरकार के तुष्टिकरण के कारण विकास नहीं हुआ. अब देवरिया विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है. कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है कहीं बाईपास बन रहे हैं तो कहीं फ्लाइओवर बन रहे हैं. 

स्कूल और सड़कों का हो रहा कायाकल्प

सीएम योगी ने कहा कि कहीं सिंगल लेन की सड़क डबल लेन में, कहीं डबल लेन की सड़क फोर लेन में फोर लेन की सड़क सिक्स लेन में, कंपोजित विद्यालय बन रहे हैं कहीं पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय बन रहे हैं. कहीं नौजवानों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है तो तो कहीं ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में नया परिवर्तन करके बच्चों के उज्जवल भविष्य को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है.

#WATCH | Deoria, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath says, "As we launched the free bus travel scheme on the 26th, the Samajwadi Party’s 'Babua' suddenly woke from his slumber and hurriedly called a press conference. He completely forgot what he was supposed to say.… pic.twitter.com/VvOgfbckVD

— ANI (@ANI) August 29, 2026

सीएम योगी ने सपा मुखिया पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा, "जैसे ही हमने 26 तारीख को मुफ़्त बस यात्रा योजना शुरू की, समाजवादी पार्टी के 'बबुआ' अचानक अपनी नींद से जागे और आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. वे पूरी तरह भूल गए कि उन्हें क्या कहना था. समाजवादी पार्टी के ये 'बबुआ' दोपहर में जागते हैं, और जब उनके ट्यूटर उन्हें कुछ समझाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता. अगर कोई दोपहर में जागता है, तो उसका दिमाग भारी और सुस्त हो जाता है."

ये भी पढ़ें: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, श्रद्धा और सम्मान का विश्वास: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि उनमें बस चिड़चिड़ापन और सुनने की क्षमता की कमी रह जाती है. मैं आपको एक उदाहरण देता हूं कि वे कितने बड़े लुटेरे हैं. लखनऊ में JPNIC—जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर—है. इसे बनाया जाना था. इसकी शुरुआती अनुमानित लागत क्या थी? दो सौ करोड़ रुपये और समाजवादी पार्टी ने आखिर में कितना खर्च किया? 864 करोड़ रुपये. उन्होंने इतना खर्च किया, फिर भी यह अधूरा ही रह गया. और इसके पीछे उनका असली मकसद क्या था?

ये भी पढ़ें: Rani Laxmibai Scooty Yojana: छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, 4 लीटर पेट्रोल भी फ्री; जानें कौन ले सकता है लाभ