DIY Shivling Smoke Fountain: खाली शैंपू या बॉडी वॉश की बोतल से सिर्फ ₹50 में बनाएं ट्रेंडिंग शिवलिंग बैकफ्लो स्मोक फाउंटेन। जानें आसान स्टेप, जरूरी सामान और DIY बनाम ऑनलाइन तुलना।
होम डेकोर और मंदिर में रखने के लिए आजकल शिवलिंग बैकफ्लो स्मोक फाउंटेन काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। जहां शिवलिंग पर पड़ता धूपबत्ती का धुआं असल में झरने जैसी फील देता है। अक्सर लोग ऐसे डेकोरेटिव पीस ऑनलाइन खरीदना पसंद करते हैं। फ्लिपकार्ट पर यह प्रोडक्ट 1999 रु. में उपलब्ध है, हालांकि 84% डिस्काउंट संग इसे 310 रु. में खरीदने का मौका मिल रहा है। लेकिन अगर कहा जाए कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से आप इन पैसों को भी बचा सकती हैं तो क्या कहेंगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसा ही यूनिक आइडिया, जहां आप स्मोक फाउंटेन घर पर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
शिवलिंग स्मोक फाउंटेन बनाने का सामान
- बॉडी वॉश, शैंप की प्लास्टिक बोतल
- सॉल्डरिंग आयरन
- मोल्डेड क्ले
- एक्रेलिक पेंट
- वार्निश
- बैकफ्लो धूप कोन
शिवलिंग स्मोक फाउंटेन कैसे तैयार करें ?
सबसे पहले खाली बोतल का ढक्कन वाली हिस्सा काटकर अलग कर लें। अब बोतल के निचले हिस्से यानी बेस पर गर्म कील या आयरन की मदद से छेद करें। ऐसा इसलिए ताकि धुआं अंदर पास हो सके।
दूसरे स्टेप में क्ले का पेस्ट बनाएं और इससे छोटा सा शिवलिंग तैयार करें। आसपास फ्लावर डिजाइन की शेप भी दें और 4-5 घंटे सूखने रख दें।
ये भी पढ़ें- त्रिशूल इयररिंग्स बना देंगे सावन 2026 खास
ये भी पढ़ें-सावन झूला डेकोरेशन, रंग-बिरंगे कुशन और फूलों से दें घर को फेस्टिव टच
जब यह अच्छी तरह से ड्राई हो जाए, ब्लैक कलर से पेंट कर दें। शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाना न भूलें। पेंट सूखने पर वर्निश की कोटिंग जरूर करें। ऐसा करने ये यह मैट ब्लैक फिनिश और ज्यादा चमकेगा।
अब निचले बेस पर शिवलिंग रखें और काटी हुई प्लास्टिक बोतल को ऊपर से सेट करें। अब ऊपर बने क्ले से फूल पर बैक फ्लो धूप कोन जला दें। देखते ही देखते शिवलिंग से धुआं नीचे की ओर बहने लगेगा। आप आपस DIY स्मोक फाउंटेन बनकर तैयार है।
फ्लिपकार्ट लिंक- https://www.flipkart.com/mandora-creations-shivling-smoke-fountain-pack-1-10-backflow-dhoop-cones-decorative-showpiece-9-cm/p/itm14ed30a5853f3
ऑनलाइन और DIY में किसे चुनना बेहतर है?
ऑलनाइन साइट्स पर ग्लास शिवलिंग कीमत आमतौर पर 300-600 रु. के बीच मिलता है। कई बार यह प्राइस 1000 रु. तक भी जाता है। अगर आपके पास क्राफ्ट करने का समय नहीं है तो इसे विकल्प बना सकते हैं। वहीं, DIY तरीके में इसे केवल 50 रु. के अंदर बनाया जा सकता है, क्योंकि मुख्य रूप से इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक-कांच की बोतल घर पर ही मिल जाती है। वहीं, ऑनाइन खरीदने पर इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है लेकिन घर पर बनाते समय आप अपनी पसंद का रंग, डिजाइन और फिनिशिंग बदल सकते हैं।
सोर्स- फ्लिपकार्ट, इंस्टाग्राम