September 17, 2026

30 हजार के बजट में मिल रहे ये धांसू कैमरा फोन्स, 200MP कैमरा से लेकर 3x Zoom तक, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप नया फोन खरीदते समय सबसे ज्यदा ध्यान कैमरे पर देते हैं, लेकिन बजट 30 हजार रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहते तो आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं. अब इस कीमत में सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे ही नहीं, बल्कि OIS, टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स जैसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं. Redmi, Vivo, Motorola, Samsung और Nothing जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में ऐसे फोन पेश कर रहे हैं, जो फोटोग्राफी के मामले में काफी दमदार हैं. जानते हैं कुछ ऑप्शन्स.

30,000 में बेस्ट कैमरा फोन

Redmi Note 15 Pro

Redmi Note 15 Pro 5G इस लिस्ट में शामिल पहला फोन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

---विज्ञापन---

फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसमें MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. पावर के लिए 6,580mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Redmi Note 15 Pro की कीमत

भारत में Redmi Note 15 Pro 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है. फोन को Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर में खरीदा जा सकता है.

---विज्ञापन---

Vivo V60e

Vivo V60e भी इस रेंज में एक अच्छा ऑप्शन है. इसिमें 200मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS के साथ दिया गया है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 50 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं फोन में  6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है.

Vivo V60e की कीमत

Vivo V60e के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM और 256GB मॉडल 31,999 रुपये तथा 12GB RAM और 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये का है. फोन Elite Purple और Noble Gold कलर में आता है.

---विज्ञापन---

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion भी इस सेंगमेंट में कैमरा के मामले में सही ऑप्शन है. इसमे डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा और 13 एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है वहीं 32 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. वही बैटरी की बात करें तो इसमें बड़ी 7,000mAh की बैटरी मिलती है.

Motorola Edge 70 Fusion की कीमत

Motorola Edge 70 Fusion की भारत में शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है. यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की है. 8GB RAM और 256GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है. फोन Pantone Blue Surf, Pantone Country Air, Pantone Orient Blue और Pantone Silhouette कलर में उपलब्ध है.

---विज्ञापन---

Samsung Galaxy F70 Pro 5G

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. पावर के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है. 8GB RAM और 128GB मॉडल 29,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. फोन Alpha Black और Aura Green कलर में उपलब्ध है.

---विज्ञापन---

Nothing Phone 3a Pro

अगर आपका फोकस टेलीफोटो कैमरे पर है तो Nothing Phone 3a Pro देखा जा सकता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50एमपी का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. इसका टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

Nothing Phone 3a Pro की कीमत

Nothing Phone 3a Pro के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है. 8GB RAM और 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये का है, जबकि 12GB RAM और 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है. फोन Black और Grey कलर में उपलब्ध है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सस्ते में चाहिए धांसू कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन? 20 हजार रुपये के कम में देखें ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन ऑप्शन

---विज्ञापन---