Aamir Khan on Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 19-20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. अब उनकी हालत नाजुक होती जा रही हैं. इन सबके बीच '3 इडियट्स' में चतुर का रोल प्ले करने वाले ओमी वैद्य ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई थी. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई कि 3 Idiots में आमिर खान का रोल सोनम वांगचुक पर बेस्ड था. लेकिन अब खुद आमिर ने इसकी सच्चाई बताई और वांगचुक की भूख हड़ताल पर भी रिएक्ट किया.
आमिर खान ने वांगचुक को लेकर जताई चिंता
दरअसल, सोनम वांगचुक की हालत को देखते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सेलेब्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. इस बीच लोग सवाल उठा रहे थे कि आखिर आमिर खान ने इस मामले में अब तक कुछ क्यों नहीं बोला. वहीं, अब ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में बातचीत के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल को लेकर सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने कहा- हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं. हम चाहते हैं कि सब कुछ अच्छे तरीके से खत्म हो और वो अपनी भूख हड़ताल खत्म करके ध्यान रखें.'
सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं है '3 इडियट्स'
इस दौरान आमिर खान ने उन खबरों को भी गलत साबित कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि सोनम वांगचुक की लाइफ पर '3 इडियट्स' बेस्ड है. एक्टर ने कहा- 'सोनम वांगचुक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उनका सम्मान करने के लिए ये जरूरी नहीं कि '3 इडियट्स' का किरदार उन्हीं पर आधारित हो. ये बात सही नहीं है. जब हम '3 इडियट्स' बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक को जानता भी नहीं था.न मैं, न राजू हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी, हममें से कोई भी उस समय सोनम वांगचुक को नहीं जानता था.'
Today at @BFI I asked Mr Amir Khan about @Wangchuk66 and his fast. Here is his response: @abhijeet_dipke@CJP_2029@Cockroachisback@SauravDasssspic.twitter.com/jkeKFssrDX
— nabanita sircar (@sircarnabanita) July 16, 2026
ये भी पढ़ें- अनशन पर बैठे Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, स्वरा भास्कर से नसीरुद्दीन शाह तक ने कही ये बात
आमिर ने झूठा ठहरायाओमी वैद्य का दावा
दरअसल, हाल ही में '3 इडियट्स' में चतुर का रोल प्ले करने वाले ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर वीडियो शेयर किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि '3 इडियट्स के फुंसुक वांगडू असल में लद्दाख के एक इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और सुधारक सोनम वांगचुक पर आधारित है?' वहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि वो नहीं चाहते कि फुंसुक वांगडू मरे. लेकिन अब आमिर ने इस दावो को गलत बताया है. एक्टर ने कहा- 'मैंने चतुर (ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था लेकिन ये गलत है. सोनम वांगचुक पर 3 इडियट्स नहीं है.'
कौन हैं सोनम वांगचुक?
बता दें, सोनम वांगचुक लद्दाख के रहने वाले इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं. उन्होंने ऐसे कई आविष्कार किए हैं, जिनका मकसद पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान बनाना है. उनका सबसे फेमस आविष्कार 'आइस स्तूप' (Ice Stupa) है. ये एक कृत्रिम बर्फ का ढांचा होता है, जो सर्दियों में पानी को जमा करके गर्मियों में सिंचाई के लिए उपलब्ध कराता है. इस इनोवेशन की दुनियाभर में सराहना हुई थी. इतना ही नहीं, उन्होंने लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा काम किया है.
क्यों भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक?
दरअसल, सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनका कहना है कि देश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए. खासकर वो NEET पेपर लीक मामले, को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है. वांगचुक का कहना है कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बॉलीवुड
सोशल मीडिया पर इस समय देशभर के लोग सोनम वांगचुक को सपोर्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई है. अनुराग कश्यप, विशाल ददलानी दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, स्वरा भास्कर, सोनाक्षी सिन्हा और अभय देओल जैसे सितारों नेवांगचुक का सपोर्ट किया है. वहीं, टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स भी उनके पसोर्ट में उतरे हैं. रुबीना दिलैक, समय रैना से लेकर रजत दलाला तक ने उन्हें सपोर्ट किया है.
ये भी पढ़ें- 'मरने मत दो', सोनम वांगचुक को लगातार मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट, अब अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी ने उठाई आवाज