September 18, 2026

प्रयागराज में 3 दिन वकीलों की धड़कनें बढ़ी रहेंगी: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 85.72% मतदान, सोमवार को काउंटिंग होगी - Prayagraj (Allahabad) News

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के चुनाव में गुरुवार को रिकॉर्ड 85.72% मतदान हुआ। कुल 11,724 मतदाताओं में से 10,050 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 30 पदों के लिए 263 प्रत्याशी मैदान में थे। तकनीकी दिक्कत के कारण मतदान सुबह

.

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में वोटिंग बाक्स रखे गए हैं। सुबह से शाम तक जीत हार की जंग में डूबे रहे वकीलों की धड़कने अब सोमवार तक बढ़ी रहेंगी। शुक्रवार को रेस्ट रखा गया है। हालांकि कमेटी की बैठक होगी। शनिवार और रविवार को हाईकोर्ट की छुट्‌टी है। इस दिन वोटों की छंटनी कराई जा सकती है।

सोमवार से शुरु होगी गिनती

वोटों की गिनती सोमवार से शुरू होगी। यानि सोमवार तक वकीलों की धड़कनें बढ़ी रहेंगी। हालांकि रिजल्ट आने में वक्त लगेगा। हाईकोर्ट की निगरानी में हुए चुनाव की वोटिंग, बाक्सों की सुरक्षा और गिनती सीआईएसएफ की सुरक्षा में होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी (सीआरओ) एसएफए नकवी के मुताबिक, मतदान के लिए चुनाव कमेटी ने कुल 12 हजार मतपत्र छपवाए थे। मतदान समाप्त होने के बाद कुल पड़े मतों की संख्या 10,050 रही।

3 तस्वीरें में देखिये …

शनिवार और रविवार को हाईकोर्ट की छुट्‌टी है। इस दिन वोटों की छंटनी कराई जा सकती है।

शनिवार और रविवार को हाईकोर्ट की छुट्‌टी है। इस दिन वोटों की छंटनी कराई जा सकती है।

सुबह से शाम तक जीत हार की जंग में वकील डूबे रहे। शुक्रवार को रेस्ट डे रहा।

सुबह से शाम तक जीत हार की जंग में वकील डूबे रहे। शुक्रवार को रेस्ट डे रहा।

वोटिंग के लिए आने वाले वकीलों की अलग रो रही।

वोटिंग के लिए आने वाले वकीलों की अलग रो रही।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के इस चुनाव में कुल 30 पदों के लिए 263 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अध्यक्ष, मानद सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल सदस्य के पद शामिल हैं।

अध्यक्ष, मानद सचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक पद के अलावा संयुक्त सचिव के चार, कोषाध्यक्ष के दो और उपाध्यक्ष के छह पदों पर चुनाव हुआ। वहीं गवर्निंग काउंसिल के कुल 15 पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ।

सीसीटीवी का जाल

हाईकोर्ट की निगरानी के बीच वोटिंग को सुरक्षा इंतजामों में कराने के लिए हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में 20 गेट बनाए गए। वोटिंग के लिए आने वाले वकीलों की अलग रो रही। प्रवेश से लेकर वोटिंग को जाने तक हर पल हर कोई सीसीटीवी की निगरानी में रहा।

चुनाव समिति ने प्रत्याशियों और मतदाताओं को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से मूल आईडी कार्ड दिया हुआ था।

1,450 मतपत्र वापस हुए

मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 11,728 रही, जबकि विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 263 थी। मतदाताओं के लिए कुल 12,000 मतपत्रों का प्रकाशन कराया गया था। चुनाव के लिए 20 काउंटरों पर कुल 11,500 मतपत्र निर्गत किए गए। इनमें से 1,450 मतपत्र वापस हुए और लगभग 10,050 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव समिति के अनुसार विभिन्न काउंटरों से वापस हुए 1,450 मतपत्र और अयोग्य 500 मतपत्रों को मिलाकर कुल 1,950 मतपत्रों को मतदान स्थल पर ही नष्ट किया गया। इसके बाद चुनाव समिति ने अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों अथवा उनके पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में इन 1,950 मतपत्रों को नष्ट किए गए मतपत्रों के लिए निर्धारित बॉक्स में सील कर दिया।

सभी ने आभार जताया

मतदान केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए चुनाव समिति की ओर से गठित सुपरवाइजरी कमेटी और सहायक चुनाव अधिकारियों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला पुलिस एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव समिति ने मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी प्रत्याशियों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। समिति ने कहा कि कर्मचारियों के विशेष सहयोग से चुनाव दिन-रात मेहनत कर सकुशल संपन्न कराया जा सका।