September 6, 2026

निकाय चुनाव: सांगानेर में सबसे ज्यादा 3.69 लाख, विद्याधर नगर में 3.63 लाख मतदाता - Jaipur News

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Sanganer Has The Highest Number Of Voters At 3.69 Lakh, Followed By Vidyadhar Nagar With 3.63 Lakh.

जयपुर28 मिनट पहलेलेखक: शिव प्रकाश शर्मा

  • कॉपी लिंक

28% सीटें सीएम और डिप्टी सीएम की विधानसभाओं में

नगर निगम चुनावों में सबसे ज्यादा मतदाता मुख्यमंत्री भजनलाल के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में 3.69 लाख है। यहां सबसे अधिक पुरुष मतदाता 1,91,950 और सबसे ज्यादा महिला मतदाता भी सांगानेर में 1,77,660 हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के विद्याधर नगर में 3.63 लाख हैं।

सांगानेर और विद्याधर नगर मिलाकर 7.32 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। यानी नगर निगम चुनाव के कुल वोट बैंक का करीब 30 प्रतिशत इन्हीं दो विधानसभा क्षेत्रों में है। इसी के चलते यहां भाजपा और कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा चुनावी फोकस बना हुआ है।

वार्ड-26 में सबसे अधिक पुरुष व महिला मतदाता नगर निगम चुनाव में वार्ड वार मतदाता आंकड़ों का विश्लेषण करें तो वार्ड 26 सबसे बड़ा वोट बैंक वाला वार्ड बनकर सामने आया है। यहां कुल 30821 मतदाता हैं। इनमें 16141 पुरुष और 14679 महिला मतदाता हैं और एक थर्ड जेंडर मतदाता भी सूची में दर्ज है।

कुल मतदाताओं के लिहाज से वार्ड 26 दूसरे बड़े वार्ड से भी करीब 2900 वोटर आगे है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या देखें तो वार्ड 95 सबसे आगे है, जहां 12 थर्ड जेंडर मतदाता दर्ज हैं। इसके बाद वार्ड 71 में 11 और वार्ड 52 में 9 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर सबसे अधिक पुरूष मतदाता वार्ड 113 में 14287 और वार्ड 49 में 13769 हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर महिला मतदाता वार्ड 113 में 13637 और तीसरे नंबर पर वार्ड 39 में 10951 हैं। गौरतलब है कि जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में कुल 24 लाख 32 हजार 852 मतदाता हैं, जिनमें 12 लाख 61 हजार 245 पुरुष, 11 लाख 71 हजार 514 महिला और 93 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

पुरुष और महिला वोटर भी सबसे ज्यादा सांगानेर में

विधानसभा क्षेत्रवार्ड नंबरकुल मतदातापुरुषमहिलाथर्ड जेन्डर
विद्याधर नगर1–223,63,1491,87,2031,75,9415
झोटवाड़ा23–372,47,5141,28,5171,18,9952
सांगानेर38–583,69,6261,91,9501,77,66016
बगरू59–722,59,0971,36,5991,22,48414
मालवीय नगर73–872,00,5311,01,64398,8880
सिविल लाइंस88–1032,45,8091,25,4721,20,32116
किशनपोल104–1151,95,1011,01,01294,0827
आदर्श नगर116–1322,38,8111,24,9241,13,86621
हवामहल133–1472,65,3231,38,6721,26,64011
आमेर148–15047,89125,25322,6371
कुल24,32,85212,61,24511,71,51493

आमेर के वार्डों में सबसे कम 47,891 मतदाता सबसे ज्यादा मतदाता सांगानेर विधानसभा में 3,69,626 हैं। दूसरे नंबर पर विद्याधर नगर में 3,63,149 वोटर हैं। वहीं सबसे कम मतदाता आमेर में 47,891 हैं। सांगानेर में सबसे ज्यादा पुरुष मतदाता 1,91,950 व महिला वोटर 1,77,660 हैं। आदर्श नगर में 21 और सांगानेर में 16 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मालवीय नगर में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या शून्य है।

.