October 1, 2026

पटना नगर निगम ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड: एक दिन में जुटाया रिकॉर्ड 3.61 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स, आखिरी दिन 303 नई संपत्तियां टैक्स के दायरे में आईं - Patna News

पटना नगर निगम ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड:एक दिन में जुटाया रिकॉर्ड 3.61 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स, आखिरी दिन 303 नई संपत्तियां टैक्स के दायरे में आईं

पटना6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना नगर निगम के विशेष प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन अभियान के अंतिम दिन रिकॉर्ड 3.61 करोड़ रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ। बुधवार को शाम 7 बजे तक 1,900 से अधिक संपत्तिधारकों से यह राशि प्राप्त हुई। यह चालू वित्तीय वर्ष में एक दिन में हुआ अब तक का सबसे बड़ा प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन है।

इससे पहले 30 जून को एक दिन में 3.36 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ था। बुधवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया। प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान की अंतिम तारीख होने के कारण निगम के सभी अंचलों के टैक्स काउंटरों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। भुगतान की सुविधा के लिए काउंटरों को देर रात तक खुला रखा गया।

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करते लोग।

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करते लोग।

नूतन राजधानी अंचल से 2.08 करोड़ रुपये की वसूली

बुधवार को सबसे अधिक संपत्ति कर नूतन राजधानी अंचल से मिला। यहां 397 संपत्तियों से करीब 2.08 करोड़ रुपये जमा हुए। देर रात तक टैक्स काउंटर खुले रहने के कारण अंतिम संग्रहण में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

303 नई संपत्तियां कर के दायरे में आईं

राजस्व संग्रह के साथ निगम ने नई संपत्तियों का कर निर्धारण भी किया। बुधवार को कुल 303 नई संपत्तियों को कर के दायरे में लाया गया। इनमें अजीमाबाद की 60, बांकीपुर की 29, कंकड़बाग की 61, नूतन राजधानी की 80, पाटलिपुत्र की 55 और पटना सिटी की 18 संपत्तियां शामिल हैं।

81 संपत्तियों का पुनर्निर्धारण

कर विवरण की जांच के दौरान बुधवार को 64 संपत्तिधारकों ने खुद अपनी संपत्ति का कर पुनर्निर्धारण कराया। वहीं, निगम की जांच में विसंगति मिलने पर 17 संपत्तियों का दोबारा कर निर्धारण किया गया और नियमानुसार पेनाल्टी लगाई गई। इस तरह एक दिन में कुल 81 संपत्तियों का पुनर्निर्धारण हुआ।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    सारण-मुजफ्फरपुर में बांध टूटा, NH पर सीने तक पानी: NDRF-SDRF तैनात, बाढ़ से 2 लाख आबादी प्रभावित; सीएम बोले- अगले 48 घंटे अहम

    NDRF-SDRF तैनात, बाढ़ से 2 लाख आबादी प्रभावित; सीएम बोले- अगले 48 घंटे अहम|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्ट

    बड़ी पटन देवी मंदिर का निर्माण अधूरा, श्रद्धालुओं में नाराजगी: 5 साल बाद भी गुंबद-हवन कुंड और प्रवेश द्वार नहीं बने; 8 करोड़ का निर्माण कार्य अटका

    5 साल बाद भी गुंबद-हवन कुंड और प्रवेश द्वार नहीं बने; 8 करोड़ का निर्माण कार्य अटका|फुलवारीशरीफ,phulwari sharif - Dainik Bhaskar1:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एनालिसिस

    क्या NDA से अलग होंगे चिराग पासवान?: 17 दिन में 5 बार सरकार के खिलाफ, सम्राट पर निशाना, दिल्ली पर चुप, क्या है प्रेशर पॉलिटिक्स

    17 दिन में 5 बार सरकार के खिलाफ, सम्राट पर निशाना, दिल्ली पर चुप, क्या है प्रेशर पॉलिटिक्स|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar2:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एनालिसिस

    5 महीने में CMO से बदले सबसे पावरफुल 5 चेहरे: नीतीश के सबसे करीबी दीपक कुमार भी बाहर, संजय-लोकेश सबसे मजबूत अफसर

    1:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर