October 4, 2026

फरीदाबाद बाल सुधार गृह से 3 बंदी फरार: बाथरूम की खिड़की तोड़कर निकले; हिसार-गुरुग्राम और नूंह के रहने वाले - Faridabad News

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad
  • Faridabad Juvenile Home Escape | Three Minors Flee From Correction Facility

फरीदाबाद40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद बाल सुधार गृह से 3 नाबालिग बाल बंदी फरार हो गए। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद बाल सुधार गृह से 3 नाबालिग बाल बंदी फरार हो गए।

फरीदाबाद जिले के एनआईटी क्षेत्र के 5 नंबर इलाके में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल सुधार गृह से 3 नाबालिग बंदी फरार हो हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों बाल बंदी बीती देर रात बाथरूम की खिड़की तोड़कर बाहर निकले और मेन गेट से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक फरार हुए तीनों नाबालिगों को अलग-अलग मामलों में बाल सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन रखा गया था। इनमें से 2 बाल बंदी वर्ष 2024 से यहां रह रहे थे, जबकि तीसरा वर्ष 2025 से बाल सुधार गृह में था। सूत्रों का कहना है कि तीनों पर गंभीर अपराधों के आरोप हैं और इसी के चलते उन्हें यहां रखा गया था।

महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल सुधार गृह

महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल सुधार गृह

गुरुग्राम, नूंह और हिसार के रहने वाले

बताया जा रहा है कि फरार बाल बंदियों में एक गुरुग्राम, दूसरा नूंह और तीसरा हिसार जिले का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीमें भी फरार बाल बंदियों की तलाश में जुट गई हैं।

तीनों की तलाश कर रही पुलिस

थाना एनआईटी इंचार्ज महावीर ने बताया कि बाल सुधार गृह की तरफ से उनको शिकायत मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

तीनों नाबालिग किस तरह बाल सुधार गृह से बाहर निकले और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान फरार बाल बंदियों को जल्द से जल्द तलाशने पर है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद में गोमांस काटने के आरोप पर हंगामा: बजरंग दल-हिंदू रक्षा दल की पुलिस से धक्का-मुक्की, 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया

    बजरंग दल-हिंदू रक्षा दल की पुलिस से धक्का-मुक्की, 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में डंपिंग यार्ड में लगी आग VIDEO: दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार, अफरा-तफरी मची, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

    दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार, अफरा-तफरी मची, फायर ब्रिगेड ने बुझाई|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में 2496 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद: 200Kg गंधक और 2296Kg पोटेशियम नाइट्रेट मिला; यूपी से खरीदकर लाया आरोपी अरेस्ट

    200Kg गंधक और 2296Kg पोटेशियम नाइट्रेट मिला; यूपी से खरीदकर लाया आरोपी अरेस्ट|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद का नाहर सिंह स्टेडियम 6 साल बाद भी अधूरा: मैदान में झाड़ियां, मैच की तारीख तय नहीं; क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार बढ़ा

    1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर