हिसार6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिसार में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
हिसार शहर के अलग-अलग इलाकों में हवाई फायरिंग कर लोगों में दहशत और भय का माहौल पैदा करने वाले तीन शातिर बदमाशों को हिसार पुलिस ने दबोच लिया है। सीआईए (CIA) हिसार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों अकुश, मोन्टी उर्फ सरबटा और खुशवन्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धांत जैन ने बताया कि शहर में हवाई फायरिंग की इन घटनाओं के बाद थाना शहर और थाना एचटीएम (HTM) में अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे।
मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को तुरंत आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे, जिस पर सीआईए टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की।

बदमाशों पर हत्या के प्रयास और स्नैचिंग के केस दर्ज
पकड़े गए तीनों बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मोंटी उर्फ सरबटा के खिलाफ हत्या के प्रयास और लड़ाई-झगड़े के 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। खुशवंत के खिलाफ भी हत्या के प्रयास सहित 4 संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं अकुश के खिलाफ सिरसा जिले में स्नैचिंग का एक केस दर्ज है।
कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा
एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी कि वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार कहां से लाए गए थे, फायरिंग के पीछे असली मंशा क्या थी और इस साजिश में उनके साथ और कौन-कौन शामिल था।
यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उस पर भी सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
हिसार में पुलिसकर्मी ने महिला सफाईकर्मी को धक्का मारा,VIDEO: पूर्व डिप्टी CM की कोठी के सामने टकराव, कूड़ा वाहन का ड्राइवर पीटा; SHO की वर्दी खींची
0:44- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी अरेस्ट: ग्यारह दिन से चल रहा था फरार, पुलिस ने कराई पीड़िता की काउंसलिंग

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में बाइक समेत वाहन चोर गिरफ्तार: 3 साल पहले की थी चोरी, दुकान के बाहर खड़ी करके गया था मालिक

- कॉपी लिंक
शेयर
विधानसभा में उठा हांसी की सीवरेज व्यवस्था का मुद्दा: मंत्री गंगवा ने की सर्वे की घोषणा, कहा- सीवरेज व्यवस्था जल्द दुरुस्त होगी
1:05- कॉपी लिंक
शेयर