बीजेपी में आज 3 संभागों के टिकट होंगे फाइनल: देवली, टोंक और नागौर के नामों पर हुआ विवाद; अजमेर में पूर्व मेयर पत्नी को लड़ाएंगे चुनाव - Jaipur News
जयपुर30 मिनट पहले
कॉपी लिंक
प्रदेश के 309 निकायों में टिकटों के बंटवारे को लेकर जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन भी रायशुमारी जारी रहेगी। अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों को लेकर गुरुवार को मंथन होना था। लेकिन देरी और केंद्रीय मंत्री के नहीं पहुंचने पर बीकानेर संभाग की टिकटों को लेकर मंथन नहीं हो सका।
वहीं अजमेर संभाग में देवली, टोंक और नागौर के निकायों की रायशुमारी के समय विवाद भी सामने आया। सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने स्थानीय विधायक व जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर अपने चहेतों को टिकट देने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों की आपसी सहमति से टिकट फाइनल किए गए। आज बीकानेर संभाग के बाद कोटा और भरतपुर संभाग के टिकटों को लेकर मंथन होगा।
अजमेर में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत पत्नी हेमलता गहलोत को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी से बागी होकर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले ज्ञान सारस्वत और उनकी बेटी हर्षिता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म लिया है।
…
निकाय चुनाव से जुड़ी जिलों की खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें…
जयपुर |
.
अपडेट्स
04:36 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
सीकर : निवर्तमान सभापति जीवण खां और उनकी पत्नी कल करेंगे नामांकन
सीकर में निकाय चुनाव को लेकर अब तक कांग्रेस और भाजपा ने लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि कांग्रेस पार्टी में नगर परिषद सीकर के निवर्तमान सभापति जीवण खां और उनकी पत्नी खतीजा बानो शनिवार को कांग्रेस पार्टी से नामांकन करेंगे।
वे रैली के रूप में नामांकन करने जाएंगे। सोशल मीडिया पर उनके पोस्टर सामने आ रहे हैं।
जीवण खां और उनकी पत्नी ने वार्ड 15 और 16 से आवेदन किया हुआ है। 31 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख है।
हालांकि कोई उम्मीदवार यदि अपने नामांकन-पत्र की जांच करवाना चाहता है तो वह रविवार को भी जांच करवाने के लिए आ सकता है।
सीकर में बगावत के डर के चलते कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने कोई भी सूची जारी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टी शनिवार दोपहर या उसके बाद सूची जारी करेगी।
हालांकि कल से टिकट मिलने वाले प्रत्याशियों को दोनों पार्टियों से कॉल करके नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए कह दिया जाएगा।
कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही टिकट लेने वालों की संख्या काफी है, लेकिन सूची जारी नहीं होने के चलते किसी ने भी आवेदन नहीं किया। सीकर में नामांकन के पहले दिन मात्र पांच ही आवेदन जमा हुए थे।
04:34 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
अलवर : कांग्रेस के नेता बना रहे रणनीति
अलवर में कांग्रेस के बड़े नेता मेयर की कुर्सी पाने के लिए अच्छे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने और रणनीति बनाने में लगे हैं। ताकि पार्षद के चुनाव परिणाम के बाद जोड़-तोड़ करने की नौबत आती है, तो मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके।
कांग्रेस एमएस ज्वेलर्स के दीपक गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रमन सैनी और पूर्व पार्षद अजय मेठी के परिवार से महिला को पार्षद का चुनाव लड़ाना तय माना जा रहा है।
04:33 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
अजमेर : पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत पत्नी को लड़ाएंगे चुनाव
अजमेर में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत पत्नी हेमलता गहलोत को चुनाव लड़ाएंगे।
गहलोत ने पार्षद पद के लिए फॉर्म लिया है और ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड-4 से निर्दलीय चुनाव लड़ाने की घोषणा की है।
धर्मेन्द्र गहलोत भाजपा के टिकट पर 2005 और 2015 में मेयर बने थे।
बीजेपी से बागी ज्ञान सारस्वत और उनकी बेटी निर्दलीय लड़ेंगे…
नगर निगम बोर्ड में पार्षद रहे और बीजेपी से बागी होकर MLA का चुनाव लड़ने वाले ज्ञान सारस्वत भी चुनाव लडे़ंगे। वे अनारक्षित वार्ड एक से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
वहीं उनकी बेटी हर्षिता ने वार्ड-3 से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म लिया है।
ज्ञान सारस्वत ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्हें 26,352 वोट मिले थे। वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
…
यह खबर भी पढ़ें…
अलवर में झाड़ू लगाने वाले को पार्षद बनाएंगे वार्डवासी:भरतपुर में सास-बहू ने एक ही वार्ड से नामांकन किया; भीलवाड़ा में दादा-पोती ने पर्चा भरा
राजस्थानमें निकाय चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गए। प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए सिर्फ 3 दिन का समय मिलेगा। (पूरी खबर पढ़ें)
खबरें और भी हैं...
राजस्थान में मानसून ब्रेक पर, पारा 41 डिग्री के ऊपर: अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश, चार दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
0:40
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
डिप्टी CM ने बांधी डिप्टी CM को राखी: विधायक मेकअप कराकर खुश; दिव्या मदेरणा ने दिखाए 'तेवर'1:28
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में किसान बकरी के दूध से बना रहा साबुन: सालाना 8 लाख की कमाई; जमीन गिरवी रख लोन लिया, पशुपालन को बनाया बिजनेस मॉडल
1:28
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान एक्सप्लेनर
‘पतंग’ के लिए हाईकोर्ट पहुंची ओवैसी की पार्टी: निर्दलीयों की नजर ‘चिमटे-चक्की-जुराब’ पर भी; निकाय चुनाव में किसे-कैसे मिलते हैं ‘अजीबो-गरीब’ सिंबल?2:32