July 13, 2026

इन 3 राशियों को धन लाभ सहित बड़ी सफलता मिलने के योग, बुध की राशि में पहुंचे चंद्रमा

Image

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहा चंद्र का गोचर करना

Chandra Gochar 2026: चंद्रमा यानी चंद्र देव को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह माना गया है, जो अन्य 8 ग्रहों के मुकाबले सबसे जल्दी गोचर करते हैं। इस बार चंद्रमा ने मिथुन राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी और कोई नहीं बल्कि ग्रहों के राजकुमार बुध खुद हैं। चंद्रमा के इस गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों को विशेष लाभ होने के योग हैं। खासकर, मानसिक स्थिति, माता से संबंध, भावनाओं, रक्त संबंधी बीमारियों, यात्रा और लोकप्रियता आदि पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आज यहां पर आप उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों की किस्मत इस चंद्र गोचर से खुल गई है। साथ ही चंद्र गोचर के समय के बारे में आप जान पाएंगे।

चंद्र गोचर का समय

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 12 जुलाई 2026 को चंद्रमा ने मिथुन राशि में गोचर किया है। अब 14 जुलाई 2026 तक चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में ही रहेंगे। बता दें कि 12 जुलाई को शाम में 7 बजकर 5 मिनट पर चंद्र ग्रह का गोचर हुआ है, जहां पर वह 14 जुलाई की शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेंगे।

चंद्र गोचर से 3 राशियों को होगा लाभ

  • वृषभ राशि

चंद्रमा की उच्च राशि वृषभ के जातकों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा। आप पहले से ज्यादा अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे, जिसके कारण उनके सफल होने के योग हैं। साथ ही अटके कार्य पूर्ण होंगे और आप ज्यादा खुश रहेंगे। जिन लोगों की अपनी माता या किसी खास इंसान से बोलचाल बंद है, उन्हें मन-मुटाव को दूर करने का मौका मिलेगा।

  • कर्क राशि

कर्क, चंद्रमा की अपनी राशि है, जिसके जातकों के लिए चंद्र ग्रह के अधिकतर गोचर शुभ रहते हैं। इस बार भी चंद्र गोचर से कर्क राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। यदि घर वालों से आपका झगड़ा चल रहा है तो वो दूर होगा। साथ ही आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

  • मीन राशि

वृषभ और कर्क के अलावा मीन राशि वालों के लिए भी 12 जुलाई 2026 को हुआ चंद्र गोचर शुभ रहेगा। लव लाइफ में स्थिरता आने से आप खुश रहेंगे। वहीं, बच्चे छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने की जगह पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा कामकाजी लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी और धन की कमी दूर होगी।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain

निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article