August 9, 2026

3 तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाएं ला रहीं कांवड़, कहा- सनातन में ही महिलाओं का आदर संभव; महादेव से मांगी ये मन्नत

Kanwar Yatra: दोनों मुस्लिम महिलाओं का नाम अनीसा और तमन्ना है. उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं का इस प्रकार का आदर सनातन धर्म में ही संभव है

Kanwar Yatra: दोनों मुस्लिम महिलाओं का नाम अनीसा और तमन्ना है. उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं का इस प्रकार का आदर सनातन धर्म में ही संभव है

author-image

New Update

2 Muslim ladies bring Kanwar from Haridwar

Kanwar Yatra: सावन का महीना चल रहा है. महादेव के भक्त कावंड़ ला रहे हैं. लाखों भक्त इसमें शामिल हैं. लाखों भक्तों में सबसे अधिक चर्चाएं दो मुस्लिम महिलाओं की हो रही है. दोनों महिलाएं बुर्के में हैं और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही है. मुस्लिम महिलाओं का नाम अनीसा और तमन्ना है. वे शुक्रवार शाम को कांवड़ लेकर मोदीनगर और मुरादनगर से होकर गुजरी हैं. दोनों महिलाओं का जगह-जगह फूल बरसाकर सम्मान किया.  

कांवड़ यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों का किया स्वागत, पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों की आस्था को किया नमन

दिल्ली की ही रहने वाली है अनीसा

दोनों मुस्लिम महिलाओं ने आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं का इस प्रकार का आदर सनातन धर्म में ही संभव है. दोनों महिलाओं को प्रशासन द्वारा सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं. अनीसा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. वह अपनी सहेली तमन्ना के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही हैं.  

Muzaffarnagar, UP: Muslim women in burqas participated in the Kanwar Yatra, carrying Kanwars while wearing saffron scarves. 🚩 pic.twitter.com/jGJvIDBzia

— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 7, 2026

कांवड़ यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- धामी सरकार की बड़ी सफलता, कांवड़ यात्रा पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रूप से हो रही संचालित

लोगों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाए 

बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही महिलाओं को देखने के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. कांवड़ शिविरों के अलावा, रास्ते में विभिन्न स्थान पर पुरूष और महिलाओं ने दोनों पर फूल बरसाकर स्वागत किया. उनके कंधे पर भगवा अंगवस्त्र से बंधा जल और हाथों में राम दरबार का चित्र लेकर चल रही हैं. उनको देखकर लोगों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाए और उनका भव्य स्वागत किया. लोग उनके लिए रोड के दोनों ओर हाथ जोड़े दिखाई दिए. दोनों महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी भी उनके साथ चल रहे हैं. 

कांवड़ यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों की सेवा क्यों की जाती है? सावन मास में हर थोड़ी दूर पर बनाए जाते हैं शिविर

बच्चों को वापस पाने के लिए महादेव से मांगी मन्नत

अनीसा ने बताया कि करोड़ो मुस्लिम महिलाओं की तरह ही वह भी तीन तलाक से पीड़ित हैं. फिलहाल बच्चों की कस्टडी को लेकर पति से उनका विवाद चल रहा है. बच्चों को वापस पाने के लिए उन्होंने महादेव से मन्नत मांगी, जिस वजह से वह कांवड़ ला रही हैं. वहीं, तमन्ना ने बताया कि सनातन धर्म ने महिलाओं को जितना सम्मान मिलता है, वह कहीं भी संभव नहीं है.

कांवड़ यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Uttarakhand: हरिद्वार में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, CM धामी ने चरण धोकर किया कांवड़ियों का सम्मान; अपने हाथों से परोसा भोजन