Published: Thursday, August 6, 2026, 15:23 [IST]
ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम में कई अहम बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा झटका युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के रूप में लगा है, जो घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं चयनकर्ताओं ने शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान करते हुए कुछ पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले जैकब बेथेल पिछले महीने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दाएं घुटने में चोटिल हो गए थे। मेडिकल जांच के बाद साफ हो गया कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीनों टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी को टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
नंबर-3 पर मिलेगा जॉर्डन कॉक्स को मौका
बेथेल के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने जॉर्डन कॉक्स पर भरोसा जताया है। इस युवा बल्लेबाज ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था और अब उनसे टॉप क्रम में बड़ी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद होगी। माना जा रहा है कि वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे।
दो साल बाद लौटा यह बल्लेबाज
इंग्लैंड की टीम में सबसे ज्यादा चर्चा डैन लॉरेंस की वापसी की हो रही है। करीब दो साल बाद उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। लॉरेंस को मध्यक्रम में नंबर-6 की जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि जेमी स्मिथ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
तीन प्लेयर्स की टीम में वापसी
सिर्फ लॉरेंस ही नहीं बल्कि ऑली पोप और तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी एक बार फिर टेस्ट टीम में लौट आए हैं। कार्स चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे, जबकि पोप को खराब बल्लेबाजी के चलते बाहर बैठना पड़ा था। तेज गेंदबाज सैम कुक को भी दोबारा मौका मिला है, जिन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।
इंग्लैंड की टीम
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ऑली पोप, ऑली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range