July 13, 2026

अरे बाप रे! 3 दिन में ही 100 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की धमाल 4, सनडे को बॉक्स ऑफिस परलगाई दहाड़

अरे बाप रे! 3 दिन में ही 100 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की धमाल 4, सनडे को बॉक्स ऑफिस पर  लगाई दहाड़

धमाल 4 ने पहले वीकेंड कितने कमाए?

Dhamaal 4 First Weekend Box Office Collection: कॉमेडी फिल्मों का दौर शुरू हो गया है. साल 2025 में हाउसफुल 5 जैसी फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया. वहीं दूसरी तरफ 2026 में भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों ने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया. अब अजय देवगन की धमाल 4 तो इस फहरिश्त में और भी आगे निकलती नजर आ रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 3 दिन पूरे कर लिए हैं. पहले वीकेंड में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखाई है और बॉक्स ऑफिस को डॉमिनेट किया हुआ है. उनकी फिल्मों की कमाई के आंकड़े आ रहे हैं. रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म का कलेक्शन 14 करोड़ रुपये का था. वहीं दूसरी तरफ रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला और इसका कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये का हो गया. रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई में और भी इजाफा देखने को मिला और फिल्म ने रविवार को 28.50 करोड़ कमा लिए. इस लिहाज से फिल्म का 3 दिन का नेट कलेक्शन 65 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

विदेशों से कितना कमा रही धमाल 4?

ताज्जुब की बात तो यै है कि इस फिल्म को विदेशों से भी अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अजय देवगन की इस फिल्म ने 3 दिन में ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस लिहाज से फिल्म का 3 दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 92 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म सोमवार को ही इतना कमा सकती है कि ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले जाएगी. एक दिन में ही करीब 30 करोड़ रुपये कमा लेना ये दर्शाता है कि अजय देवगन का भी अपना अलग स्टारडम है और उन्हें कॉमेडी फिल्मों में भी जनता बहुत पसंद करती आई है.

ये भी पढ़ें- Confirmed: टाइगर श्रॉफ संग पहली बार बनेगी शनाया कपूर की जोड़ी, डायरेक्टर अहमद खान ने लगाई मुहर

बजट और कमाई में कितना फासला?

रिपोर्ट्स की मानें तो धमाल 4 का बजट 200 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. इस बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई काफी अच्छी जा रही. 3 दिनों में फिल्म ने 92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अगर फिल्म का कलेक्शन ऐसा ही रहा तो फिर अपने दूसरे वीकेंड तक ही ये फिल्म अपना बजट क्लियर कर लेगी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो सकती है. फिलहाल 292 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार की भूत बंगला साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म है. इसके बाद 180 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ वेलकम टू द जंगल का नंबर आता है. वहीं तीसरे नंबर पर धमाल 4 है जिसने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button