September 3, 2026

नाम वापसी के बाद अजमेर में साफ हुई चुनावी तस्वीर: 3 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी नहीं; जानिए अब किसके बीच होगा मुकाबला - Ajmer News

.

125 निर्दलीयों के नाम वापसी के बाद अब 340 कैंडिडेट चुनाव मैदान में है। इसमें 79 बीजेपी, 77 कांग्रेस और 184 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। कांग्रेस से 47 और भाजपा से 19 बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

वार्ड संख्या 3 व 4 में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी व वार्ड 41 के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन जांच में खारिज हो गए। वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा, वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी मानिका जैन, वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि हिंगोरानी, वार्ड 41 से भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह का मुकाबला पार्टी प्रत्याशी के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी से होगा।

कांग्रेस ने वार्ड 41 से निर्दलीय दिनेश शर्मा को समर्थन दिया है और अब इस वार्ड में भाजपा के सुनील सिंह के अलावा भाजपा की बागी नीतू मिश्रा है। ऐसे में भाजपा के लिए मुश्किल बढ़ी है। नीतू मिश्रा पूर्व पार्षद है और उनके पति रंजन मिश्रा ने भी टिकट नहीं मिलने से भाजपा छोड़ दी और खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने अपने बागी दिनेश शर्मा को समर्थन दिया है।

वार्ड चार में भाजपा की मोनिका जैन का मुकाबला निर्दलीय हेमा गहलोत से है। हेमा के पति दो बार मेयर रहे चुके है और डीएलबी से नोटिस मिलने से खफा होकर भाजपा से इस्तीफा दिया और अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा। यहां कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा और माना जा रहा है कि गहलोत को कांग्रेस का समर्थन है।

इसी प्रकार वार्ड तीन में भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला भाजपा की बागी संध्या काबरा से है और वहां भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। संध्या को कांग्रेस का समर्थक माना जा रहा है। इसी प्रकार वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया और तीन बार से पार्षद रश्मि हिंगोरानी कांग्रेस के बागी व निर्दलीय से है।

वार्डभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी
1विनोद डीडवानियाशैलेन्द्र अग्रवालबनवारी लाल शर्मा (कांग्रेस बागी), राजेश कुमार मोदी, शाहरुख़, ओमप्रकाश मंडावरा (कांग्रेस बागी)
2रितू मामनानीकमल बैरवापुष्पेंद्र सिंह (भाजपा बागी)
3अनामिका शर्मा-----संध्या काबरा (भाजपा बागी), कृतिका सवासीय
4मोनिका जैन------हेमा गहलोत (भाजपा बागी), नीलम चौधरी
5मंजू देवी रावतलक्ष्मी रावतममता रावत (कांग्रेस बागी), गोजु देवी, पूजा भाट, कानी देवी, विनीता रावत, नंदिनी कछवा,
6मीनाक्षीरामदेव रावतजय सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह
7विवेकसिंह रावतअरूण सिंहरवि प्रकाश शर्मा (कांग्रेस बागी)
8पंकज सिंह राठौड़संतोष कंवरविष्णु कुमार, मनोज कुमार शर्मा, कुंदन वैष्णव, मोहम्मद अशफाक (RLP)
9अनिल नरवालमीनाक्षी यादवनोसर देवी, आज़ाद (कांग्रेस बागी), उषा सामरिया (RLP),
10हेमलता जाटवगांधारी जसोरियादेवी (BSP)
11पूजा भावनानीसंजना घेड़ीवालफिजा घोसी, सूफ़िया कुरैशी (कांग्रेस बागी), सुनीता (RLP)
12रंजना सोनीपूजा टांककोई नहीं
13राजू साहूरेहान खानअहमद हुसैन, महताब, महनूर खान, आजाद
14शहजाद खानवाहिदा चिश्तीअज़हर खान (कांग्रेस बागी), वाहिद मोहम्मद, मोहम्मद शाकिर, अनीस खान, मुख़्तार अहमद नवाब (कांग्रेस बागी), शहनाज़ बेगम, शेख अब्दुल शबूर बरी,
15अहमद अब्बासअमाद चिश्तीअजमद हुसैन, सैयद मोहम्मद मुजाहिद, सैयद अली नासिर,
16तरूणा गोयलसुनीता शर्माहेमलता बंसल (भाजपा बागी), मंजू (कांग्रेस बागी), राखी चौरसिया (कांग्रेस बागी)
17बालेश गोहिलपंकज साहूनवल प्रजापति, हितेश्वरी टांक(कांग्रेस बागी),
18विक्रम तंबोलीलक्ष्मी धोलखेड़ियाविनय कुमार (कांग्रेस बागी),
19माया देवीचन्द्रशेखर बालोटियासूरज कलोसिया (RLP), उत्तम कुमार गोस्वामी
20राजेश शर्माऋषभ पटेलहरकिशन टेकचंदानी, हेमंत कुमार (भाजपा बागी), हीरालाल (कांग्रेस बागी), पूरन चंद
21हेमेन्द्र जैनसुनील मोतीयानीयुतेन्द्र कुमार
22गोविंदराजचन्द्र बोहरारवि कुमार (BSP), मैनादेवी
23मंजूनीलमकोई नहीं
24--------रश्मि हिंगोरानीहेमराज, अरूण चिरावंडिया, संदीप, विनोद रामचंदानी (आप)
25दुर्गाअनिता राणामनीषा चावरिया(कांग्रेस बागी), प्रिया चनाल(कांग्रेस बागी)
26मोहित चौहानसुनील केनविनोद कुमार (RLP), धर्मेन्द्र (कांग्रेस बागी), मदनलाल (कांग्रेस बागी)
27रविकांतरूपेन्द्र परिहारदिनेश (कांग्रेस), रवि कुमार (कांग्रेस बागी), विनोद कुमार (कांग्रेस),श्रवण कुमार
28यतेन्द्र शर्माअचित शर्मादेवराज गुर्जर, गायत्री सोनी, बलविंदरसिंह
29हेमलता खत्रीधीरज गुर्जरकोई नहीं
30रितू रावतमोसिनाशहजादी यास्मिन निगार,
31अंकित गुर्जरललित गुर्जरराकेश गुर्जर (कांग्रेस बागी), प्रशांत सोनी, चंदन वर्मा (भाजपा बागी),
32सुशीला देवीखुशनुमामदीना बानो, फरहीन अली(कांग्रेस बागी), पिंकी खोरवाल (भाजपा बागी), शीलादेवी
33हेमंत गौड़इकरामुद्दीनअमरसिंह
34मंजू शर्माचेतन सैनीपरमेश्वरी चौधरी(भाजपा बागी), लक्ष्मी जादम, मोनूसिंह नायक, बजरंग लाल (कांग्रेस बागी)
35दीदार चौहानविजय गहलोतश्रीमालासिंह राव, मनीष गहलोत, मोनिका, दलजीतसिंह,
36देवेन्द्रसिंह शक्तावतनिहाल शेखावतघीसूलाल गढ़वाल (भाजपा बागी), अमित जोशी (आप), प्रेरणा यादव (आरएलपी),मानसिंह रावत (कांग्रेस बागी)
37रणविजयसिंह रावतसुवालाल गुर्जरमदनसिंह रावत
38गिरीश बासानीईश्वर टहलयानीउमेश शर्मा, नवीन मोर्य, अरूण कुमार शर्मा, रूद्रप्रतापसिंह राठौड़
39युक्तिका डोईसीमामोनिका कच्छावा , सीता (बसपा),
40ज्योति मिश्रारमा मिश्राशिवरामसिंह (आप), निशा, सीमा पाठक, रूपकिशोर शर्मा (भाजपा बागी), प्रेम प्रकाश झा
41सुनील सिंह-----दिनेश शर्मा (कांग्रेस ने दिया समर्थन), नीतू मिश्रा (भाजपा बागी)
42संदीप माखीजानीश्यामसुदंर प्रजापतमनोज कोटिया (आप), सविता
43आशाकाजल यादवनिर्मला जाटव (कांग्रेस बागी), गितिका, मीनाक्षी (कांग्रेस बागी), रेखा रानी पिंगोलिया (कांग्रेस बागी), संतोष जाटव, माधुरी बैरवा
44ज्योति पालीवालपुष्पा राजोरियासुमन जगरवाल
45राकेश कुमारऋषि बंशीवालवर्षा गोठवाल (कांग्रेस बागी), दुर्गेश कुमार
46हेमंत सांखलामोक्ष नोनियामनमोहन, अरूण सिंह चौहान (आप), शीलकुमार गहलोत
47कुसुमलता चांदावतशशि गढ़वालआकृति गहेरवाल (कांग्रेस बागी), सविता (कांग्रेस बागी)
48अजय ज्योतियानानिर्मल बैरवालसुनीता (कांग्रेस बागी), मुकेश कुमार (आप), पंकज जोनवाल
49मोहनसिंहकौशल चित्तोड़ियाघनश्याम वर्मा (कांग्रेस बागी), ललित कुमार, राहुल कुमार
50दुर्गेश डाबराचंदनसिंहवरूण तंवर (आप), फतेहचंद, मुकेश परिहार, राहुल
51रेवती प्रसादचन्द्रकांत पालीवालप्रवीण कुमार शुभम (आरएलपी), हरजीतसिंह आमोद, पुष्पादेवी, नेहा गोमेश्वर (कांग्रेस बागी), हेमंत कुमार (कांग्रेस बागी)
52सुंदरसिंह टांकसतीष बैरवाहेमंत, कपिल आसोपा, जगदीश बसपा, सुनील, जितेन्द्र राठी, मनीष टांक, बीना टांक, दिनेश चौहान, सीमा गोस्वामी (भाजपा बागी)
53भोपाल कांत बैरवाकुशाल कोमलअक्षय कुमार गोरा, कैलाश कोमल (कांग्रेस बागी)
54अन्नू धानकाप्रीती माहुरदीपशिखा (भाजपा बागी)
55गौरव जैनविनोद आसवानीपायल जैन (कांग्रेस बागी), उमेश तोलानी, सुशीला अग्रवाल (भाजपा बागी)
56रजनीश चौहानशिवांगी शर्मानिखिल टंडन (कांग्रेस बागी)
57नीतू सिंहकिरण गढ़वालप्रियंका गहलोत, लीलावती शर्मा, चेतन कंवर (आरएलपी), सुनीता जाट
58संतोष मौर्यमनीष सेठीसरोज शर्मा, मानसिंह,
59मधु शेखावतबबीताकोई नहीं
60ज्योतिभावना चौहानकोई नहीं
61राकेशी मीणामीनाक्षी मीणाकोई नहीं
62संतोषपुष्पा जैदियागायत्री देवी(कांग्रेस बागी), तीपाशा खीची (कांग्रेस बागी), रेशमा लखन
63उदयवीरसिंह राठौड़मोहसिन खानराजू गुर्जर
64ममता सैनीआशा तुनवालएकता पंवार (आप),
65रचित कच्छावानौरत गुर्जरकोई नहीं
66अजय सिंह नरूकागणेश चौहानकिशन गिरी
67नलीनी शर्मागोविंद जादमकोई नहीं
68अनिश मोयलमुकेश यादवहरेन्द्रसिंह यादव
69निहारिका त्रिपाठीरश्मि शर्माकोई नहीं
70उमा पंडितगीता गुर्जरस्नेहलता(कांग्रेस), कांता, संगीता (भाजपा बागी)
71रितू रानीरजनी कश्यपकोई नहीं
72अन्नू श्रीरिचा जोशीतारा पारीक (भाजपा बागी)
73गंगाराम सैनीपुष्पेन्द्र ओझाविकास गुर्जर, विक्रमसिंह रावत
74सोनिया जैनमंजू गुर्जरआंकाक्षा, रूबी जैन (भाजपा बागी)
75रमेश चेलानीमोहन सोनीराजेश कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह (भाजपा बागी), सुनीता क्षोत्रीय
76सतीष बंसलइन्दू शर्मापूजा, मुकेश सिंह राठौड़, संतीष कुमार वर्मा(कांग्रेस बागी)
77विकास लालवानीदौलत खेमानीसंतोष कुमार (RLP), दिनेश गुर्जर
78भारती श्रीवास्तवहामीद चीतासिंदर खान(कांग्रेस बागी), फिरदोस बानो, निखिल माथुर, सुनील मेहरा, गौरव गौड़
79कुमार लालवानीजितेन्द्र शर्माभंवरलाल सुकरिया, सुमित गुर्जर (कांग्रेस बागी), सुरेश गुर्जर
80काश्यपी सांखलानजमा बानोशकुंतला देवी, बिंदू, प्रियंका चौधरी (RLP), फरजानो बानो (कांग्रेस बागी)