October 15, 2026

Smart #2 EV: 290KM रेंज... मिनटों में चार्ज! आई NANO से छोटी क्यूट इलेक्ट्रिक कार

Smart #2 EV

  • 1/17

कारों की दुनिया में जहां बड़ी SUVs और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दबदबा बढ़ रहा है, वहीं स्मार्ट (smart) ने अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया है. जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता स्मार्ट ने पेरिस मोटर शो में अपनी आइकॉनिक दो सीटों वाली सिटी कार के नए इलेक्ट्रिक अवतार Smart #2 से पर्दा उठा दिया है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 2/17

यह कार छोटी सड़कों, तंग गलियों और पार्किंग की परेशानी से जूझने वाले शहरों के लिए तैयार की गई है. खास बात यह है कि करीब 28 साल बाद इस कार की वापसी हुई है. करीब 30 साल पहले पेरिस में स्मार्ट की पहली टू-सीटर कार का कॉन्सेप्ट दिखाया गया था. इसके बाद कंपनी ने ForTwo जैसी छोटी कारों को लॉन्च किया. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 3/17

स्मार्ट ब्रांड की कहानी

स्मार्ट एक जर्मन ऑटोमोबाइल ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1990 के दशक में शहरों के लिए छोटी कारें बनाने के लिए हुई थी. इसका नाम में 'S' का मतलब स्वैच (Swatch), 'M' का मतलब मर्सिडीज (Mercedes) और आखिर में आर्ट (Art) का मतलब कला से है. शुरुआत में यह ब्रांड डेमलर ग्रुप से जुड़ा था, जिसके पास उस समय Mercedes-Benz का मालिकाना हक था. लेकिन साल 2019 में मर्सिडीज बेंज और चीनी कार निर्माता गिली ग्रुप ने मिलकर स्मार्ट ऑटोमोबाइल नाम की ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाई. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 4/17

कैसी है कार

Smart #2 की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा आकार है. इसकी लंबाई 2,746 मिमी, चौड़ाई 1,760 मिमी और ऊंचाई 1,555 मिमी है. इसमें दो लोगों के बैठने की व्यवस्था दी गई है, जो पुरानी ForTwo की याद दिलाती है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 5/17

इस कार को मर्सिडीज बेंज ने डिजाइन किया है. साइज में ये कार Tata Nano से भी छोटी है. लेकिन इसके फीचर्स बेहद कमाल के हैं. टाटा नैनो की लंबाई 3,099 मिमी, चौड़ाई 1,495 मिमी और उंचाई 1,652 मिमी थी. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 6/17

कंपनी के मुताबिक, कार का कर्ब-टू-कर्ब टर्निंग रेडियस केवल 6.95 मीटर है. इसका मतलब है कि इसे संकरी सड़कों पर मोड़ना और छोटी जगह में पार्क करना आसान होगा. महानगरों के लिए ये कार बेहद ही मुफीद मानी जा रही है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 7/17

Smart #2 को इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट आर्किटेक्चर यानी ECA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यह छोटे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डेवलप किया गया प्लेटफॉर्म है. कार में रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिसमें पीछे के पहियों को इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलती है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 8/17

इसका इलेक्ट्रिक मोटर 82 PS की पावर और 130 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी पावर पुराने EQ fortwo इलेक्ट्रिक मॉडल के बराबर है, लेकिन टॉर्क 30 Nm कम है. यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 11.6 सेकंड लेती है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 9/17

Smart #2 में 35.8 kWh क्षमता वाला लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक दिया गया है. इस तरह की बैटरी में आमतौर पर बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी और लंबी चार्जिंग साइकल लाइफ जैसे फायदे होते हैं. सिंगल चार्ज में ये कार 290 किलोमीटर तक की रेंज देगी. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 10/17

चार्जिंग के मामले में भी Smart #2 काफी बेहतर है. इसमें अधिकतम 65 kW क्षमता वाली DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 20 मिनट से भी कम समय लगता है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 11/17

इसके अलावा कार में AC चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है. स्टैंडर्ड तौर पर इसमें 7.4 kW AC चार्जिंग मिलती है, जबकि ग्राहक चाहें तो 11 kW का विकल्प चुन सकते हैं. कंपनी के दावे के मुताबिक, 7.4 kW वाले चार्जर से इसकी बैटरी 5 घंटे में और बड़े 11 kW वाले चार्जर से ये बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 12/17

छोटी टू-सीटर कार के फ्रंट में एंगुलर हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल और ट्रायएंगुलर लाइट एलिमेंट्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ स्प्लिट टेलगेट मिलता है, जो पुरानी ForTwo की याद दिलाता है. इसके पीछे 305 लीटर का लगेज कंपार्टमेंट दिया गया है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 13/17

इसमें 15-इंच और 16-इंच के व्हील्स का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा Couture Edition नाम का लिमिटेड एडिशन भी पेश किया गया है. इसमें मैट व्हाइट पेंट, गोल्ड कलर के डिजाइन एलिमेंट्स और खास एक्सटीरियर एक्सेसरीज दी गई हैं. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 14/17

Smart #2 के केबिन को भी मॉडर्न फीचर्स से लैस किया गया है. इसमें 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच की सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है. इसके अलावा Qi वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 15/17

इतना ही नहीं इस छोटी कार में पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प भी मिलता है. इसके अलावा कार में 7-स्पीकर वाला Sennheiser साउंड सिस्टम भी दिया गया है. जो राइड को मनोरंजक बनाने में मदद करता है. (Photo: smart.com)
 

Smart #2 EV

  • 16/17

यूरोप में Smart #2 के साथ लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है. यह ड्राइवर असिस्टेंस तकनीक कार की स्पीड बनाए रखने, आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी रखने और लेन में बने रहने जैसी सुविधाओं में मदद करती है. (Photo: smart.com)

Smart #2 EV

  • 17/17

क्या है कीमत

जर्मनी में Smart #2 की शुरुआती कीमत 19,990 यूरो (तकरीब 21.28 लाख) रखी गई है. वहीं, इसके खास Couture Edition की कीमत 25,690 यूरो (करीब 27.35 लाख) है. ये कीमतें जर्मन बाजार के लिए घोषित की गई हैं. दूसरे देशों में इंपोर्ट ड्यूटी इत्यादि के चलते कार और भी महंगी हो जाएगी. (Photo: smart.com)