September 15, 2026

₹28 लाख की Tata की SUV बार-बार हुई खराब, कंज्यूमर कोर्ट का ऐक्शन, ग्राहक को मिलेगा रिफंड

Sep 15, 2026 11:54 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी - हैरियर ईवी ने एक ग्राहक को काफी परेशान किया। गाड़ी खरीदने के कुछ दिन बाद इसमें समस्या आने लगी। ग्राहक की शिकायत पर कंज्यूमर कोर्ट ने डीलरशिप के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है।

Tata Harrier EV

टाटा हैरियर ईवी

Mahindra BE 6 SPORTEQ

केवल

₹25,500/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

टाटा की एक इलेक्ट्रिक SUV ने कस्टमर को काफी परेशान किया, जिसके बाद कंज्यूमर कोर्ट को ऐक्शन लेना पड़ा है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद की एक पार्टनरशिप फर्म- M/s Refrigeration Equipment and Solutions ने 1 अगस्त 2025 को टाटा सेलेक्ट मोटर्स से Harrier EV 75 kWh Empowered वेरिएंट खरीदा था। इसके लिए करीब 27.98 रुपये की पेमेंट की गई थी। गाड़ी खरीदने के बाद इसमें कई समस्याएं आने लगीं। बार-बार शिकायत और रिपेयर के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा सका। मामला कंज्यूमर कोर्ट (हैदराबाद डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन) तक पहुंचा और अब डीलर को पैसे रिफंड करने होंगे। आइए जानते हैं पूरी डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

खरीदने के कुछ दिन बाद ही शुरू हुई परेशानी

एसयूवी की डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद इसमें स्टार्ट होने, स्मार्ट-की और सेंट्रल लॉकिंग से जुड़ी दिक्कतें आने लगीं। ग्राहक के मुताबिक, एक महीने के अंदर ही उसे इसी समस्या के लिए गाड़ी को चार बार सर्विस सेंटर ले जाना पड़ा। ग्राहक ने यह भी कहा कि गाड़ी कई बार चलते-चलते बीच रास्ते में भी रुक गई।

रिपेयर के बाद भी दूर नहीं हुई गड़बड़ी

डीलर ने शुरुआती में इस समस्या को सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी बताया और बाद में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम को वारंटी में बदला भी गया। हालांकि, शिकायतकर्ता के मुताबिक रिपेयर के बाद भी समस्याएं खत्म नहीं हुईं। मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने कार के जॉब कार्ड और सर्विस हिस्ट्री की जांच की। रिकॉर्ड में स्मार्ट-की, सेंट्रल लॉकिंग, स्टार्ट होने और ड्राइव मोड से जुड़ी समस्याओं की बार-बार शिकायत दर्ज थी।

10% डेप्रिसिएशन काटकर मिलेगा रिफंड

कंज्यूमर कमीशन ने माना कि बार-बार शिकायत और रिपेयर के बावजूद प्रॉब्लम का बना रहना सर्विस में कमी है। कमीशन ने टाटा सेलेक्ट मोटर्स को कार वापस लेने और 26,64,761.90 रुपये की कार की कीमत में से 10 प्रतिशत डेप्रिसिएशन काटकर बाकी रकम लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही डीलर ग्राहक को मानसिक परेशानी और आर्थिक नुकसान के लिए 50 हजार रुपये और मुकदमे के खर्च के तौर पर 15 हजार रुपये भी देगा। डीलर को इस आदेश का पालन 45 दिनों के अंदर करना होगा। अगर तय समय में ग्राहक को भुगतान नहीं किया जाता है, तो आदेश की तारीख से अमाउंट पर 9 प्रतिशत ऐनुअल इंटरेस्ट देना होगा। इसके अलावा ग्राहक को गाड़ी वापस करने और उसके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा गया है।

बताते चलें कि टाटा अपने ईवी पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने पर लगातार काम कर रही है। कंपनी की अगली इलेक्ट्रिक एसयूवी सफारी ईवी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे इस फेस्टिव सीजन में मार्केट में लॉन्च कर सकती है।