July 27, 2026

27 जुलाई का इतिहास : मिलान में गूंजा भारत का नाम, जसपाल राणा का 1994 का स्वर्णिम कारनामा| Navbharat Live

Updated On: Jul 27, 2026 | 10:04 AM IST

विज्ञापन

सार

Shooting Championship Gold: 27 जुलाई 1994 को जसपाल राणा ने मिलान विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। यह भारत के निशानेबाजी इतिहास का यादगार क्षण बना।

History of July 27: India’s name resonates in Milan – Jaspal Rana’s golden feat of 1994.

जसपाल राणा, विश्व निशानेबाजी, स्वर्ण पदक, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

विस्तार

1994 Junior World Shooting: देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ, जब जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया।

विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत-सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रोशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महतवपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1789 : पहली संघीय एजेंसी ‘द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स’ की स्‍थापना।

सम्बंधित ख़बरें

1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।

1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

1897 : बाल गंगाधर तिलक को पहली बार गिरफ्तार किया गया।

1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।

1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा।

1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

1996 : अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल

2003 : प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।

2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा।

2024: इजराइल ने गाजा के स्कूल पर हवाई हमले किये, बच्चों समेत 30 लोगों की मौत।

2024: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारी की घोषणा की।

2025: पूर्वी कांगो में चर्च पर हमले में 34 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Follow Navbharatlive whatsapp