July 17, 2026

आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 26,800 करोड़ की परियोजनाओं को दिखाएंगें हरी झंडी| Navbharat Live

Updated On: Jul 17, 2026 | 09:12 AM IST

विज्ञापन

सार

PM Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को हरी झंडी देंगे और कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

pm modi haryana punjab chandigarh visit rs 26800 crore development projects

पी.एम मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

PM Modi Inaugurates Rs 26800 Crore Development Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में एक दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करीब 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरे की सबसे बड़ी खासियत देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाना होगी। इसके अलावा रेल, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और शहरी विकास से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का भी उद्घाटन होगा।

पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी

प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत हरियाणा से करेंगे। यहां पर वो जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन क्लीन ऐनर्जा का प्रयोग करती है जिससे प्रदूषण कम करने के साथ-साथ भारतीय रेलवे को ग्रीन ट्रांसपोर्ट में नई पहचान मिलेगी। इस ट्रेन से सिर्फ वॉटर वेपर का एमिशन होगा, जिससे इसे पर्यावरण के लिए सेफ माना जा रहा है।

हरियाणा में प्रधानमंत्री कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का फोकस सड़क, रेलवे, बिजली और इनफ्रास्ट्रक्चर पर है। इसमें दिल्ली और अमृतसर, जींद और काला अंब जैसे शहरों में कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए कई परियोजनाएं शामिल है। सरकार का कहना है कि कनेक्टीविटी बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

प्रधानमंत्री लगभग 9,680 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 157.92 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले और पूरी तरह से सुलभ दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 1 से 5) का राष्ट्र को समर्पण करेंगे। यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 667 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से दिल्ली से कटरा की यात्रा का समय लगभग 14 घंटे से घटकर 6 घंटे रह जाएगा, जबकि दिल्ली से अमृतसर की यात्रा लगभग 8 घंटे के बजाय 4 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा, इस परियोजना से NH-44 (जीटी रोड) पर यातायात का दबाव काफी कम होने, श्री माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा और पर्यटन को बढ़ावा मिलने तथा पूरे कॉरिडोर के साथ औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ को भी मिलेंगी नई विकास परियोजनाएं

इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां पर वो अन्य सार्वजनिक विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना और आधुनिक शहरी सेवाओं को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी फाएदा मिलेगा।

प्रधानमंत्री चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

पंजाब कनेक्टिविटी पर रहेगा फोकस

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री पंजाब पहुंचेंगे। यहां वे जालंधर समेत अन्य क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, सड़क और रेल संपर्क बेहतर बनाने तथा सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों की दैनिक जरूरतों को आसान बनाना है।

यह भी पढ़ें परिसीमन विधेयक पर मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी को पत्र, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की मांग

विकास और ग्रीन टेक्नोलोजी पर सरकार का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है। हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत को इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे भविष्य में रेलवे नेटवर्क को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री के इस दौरे से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही देश में आधुनिक परिवहन, बेहतर कनेक्टिविटी और ग्रीन टेक्नोलोजी को बढ़ावा देने की दिशा में भी इसे एक जरूरी पहल माना जा रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp