बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में 3 से 6 अक्टूबर तक चलने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ध्वजारोहण किया, जबकि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रव
.
प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुराश, रग्बी और नेटबॉल की विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में 240 बालक, 240 बालिका और 100 ऑफिशियल समेत कुल 580 प्रतिभागी शामिल होंगे।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

रग्बी और नेटबॉल के मुकाबले

3 से 6 अक्टूबर तक चलेगी स्पर्धा
कुराश, रग्बी और नेटबॉल में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में कुराश के अंडर-14, 17 और 19 बालक एवं बालिका वर्ग, रग्बी के अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग तथा नेटबॉल के अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे।
खेलों के आयोजन के लिए अलग-अलग स्थल तय किए गए हैं। कुराश के मुकाबले नगर भवन बलौदाबाजार, नेटबॉल जिला स्टेडियम के लॉन टेनिस मैदान और रग्बी के मुकाबले पंडित चक्रपाणी शुक्ल सेजेस हिंदी माध्यम स्कूल में होंगे।

मंत्री बोले- खेल में जीत-हार दोनों से सीख
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का बलौदाबाजार की धरती पर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार दोनों उसके दो पहलू हैं। जीतने वाला खिलाड़ी आगे बढ़ता है, जबकि हार खिलाड़ी को अपनी कमियां दूर करने का अवसर देती है।
उन्होंने खिलाड़ियों से टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। मंत्री ने कहा कि अब खेल को देखने का नजरिया बदल गया है, खिलाड़ी या तो जीतते हैं या सीखते हैं।
उन्होंने प्रतिभागियों से तनाव और अवसाद से मुक्त होकर खेल में पूरी ऊर्जा लगाने तथा खेल के माध्यम से देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सांसद बोले- बच्चों को खेल के मैदान तक लाना जरूरी
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस दिन बच्चा तय कर ले कि उसे कुछ करना है, वह बहुत कुछ कर सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल के मैदान में उतारने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है।
उन्होंने चिंता जताई कि आजकल बच्चों में खेल की प्रवृत्ति कम होती जा रही है। इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में खेल मैदानों के समतलीकरण का काम विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत कराया जाना चाहिए।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।

राष्ट्रीय खिलाड़ी ने दिलाई खेल भावना की शपथ
प्रतियोगिता के दौरान कुराश के राष्ट्रीय खिलाड़ी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को सभी खेल स्पर्धाओं में नियमों का पूर्ण पालन करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपने खेल के गौरव, राज्य के सम्मान और खेल की उच्च परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।