बैतूल पुलिस ने 20 वर्षीय मोहित गलफट हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीजा राजा मस्की, चचेरे भाइयों संजय उर्फ पिंटिया गलफट और आकाश गलफट को गिरफ्तार किया है। अरोपियों ने मोहित की केबल से गला घोंटकर हत्या की थी। उसके बाद शव को कुए
.
पुलिस के मुताबकि, उसकी हत्या जमीन विवाद में की गई थी। मोहित का चयन भारतीय वायुसेना की अग्निवीरवायु (PBOR) भर्ती प्रक्रिया के लिए हुआ था। उसे 26 जुलाई को परीक्षा के लिए रवाना होना था। आरोपियों ने 20 दिन पहले ही हत्या की साजिश रची थी।

मृतक मोहित जिसकी केबल से गला घोंटकर हत्या की गई।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।
मंदिर से लौटते ही मौत के जाल में फंसा
25 जुलाई की रात मोहित मंदिर में पूजा कर प्रसाद और मिठाई बांटकर घर लौट रहा था। इसी दौरान संजय और आकाश उसे दूसरे मंदिर चलने का बहाना बनाकर खेत स्थित झोपड़ी तक ले गए, जहां राजा मस्की पहले से मौजूद था।
झोपड़ी में पहुंचते ही तीनों ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार संजय और राजा ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि आकाश ने एल्यूमीनियम केबल उसके गले में कई बार लपेटकर कस दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद शव कुएं में फेंका
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर खेत के तीसरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक के जूते दूसरे कुएं के पास फेंके गए।
संघर्ष के निशान भी पहले कुएं के पास छोड़े गए, ताकि मामला दुर्घटना या गुमशुदगी जैसा लगे। हत्या के दौरान मृतक का मोबाइल झोपड़ी में ही छूट गया, जो जांच का सबसे अहम सबूत बना।

इसी कुएं में मिला था युवक का शव।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को आशंका थी कि मोहित वायुसेना में भर्ती हो गया तो वह आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएगा। जिसके बाद उसकी पैतृक जमीन पर कब्जा करना मुश्किल होगा। बताया गया कि परीक्षा के लिए रवाना होने से पहले मोहित ने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। ग्रामीणों में मिठाई भी बांटी थी।
जमीन विवाद बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मोहित की बहन शिवानी ने राजा मस्की से प्रेम विवाह किया था। राजा मस्की की नजर अपने ससुर मंचित गलफट की करीब 7 से 8 एकड़ कृषि भूमि पर थी। उसे लगता था कि मोहित के रास्ते से हटने पर पत्नी के माध्यम से इस जमीन पर उसका अधिकार हो सकता है।

आरोपियों ने 20 दिन पहले ही रच ली थी मोहित की हत्या की साजिश।
चचेरे भाइयों से भी पुराना विवाद
पुलिस के मुताबिक, चचेरे भाई संजय और आकाश के परिवार का खेत, सिंचाई, पाइपलाइन और कुएं के पानी को लेकर सालों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों भी साजिश में शामिल हो गए।
पुलिस ने यह भी बताया कि जांच में आकाश के पिता नारायण द्वारा दोनों आरोपियों को मोहित को रास्ते से हटाने के लिए उकसाने की बात सामने आई है। हालांकि इस पहलू की जांच अभी जारी है और पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।