इस वीकेंड फोन पर फेवरेट मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन डेटा खत्म होने का टेंशन है, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको ऐसे सस्ता प्लान्स बता रहे हैं, जिनमें एकमुश्त 20GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। आप चाहे तो इतना डेटा पूरे दिन चला सकते हैं या कुछ घंटे में खर्च कर सकते हैं। देखें लिस्ट...

1/5![]()
एयरटेल का 49 रुपये का पैक
एयरटेल का 49 रुपये का डेटा पैक केवल 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। चूंकि यह डेटा पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता है और यह तभी काम करेगा, जब आपके पास पहले से ही एक्टिव प्रीपेड प्लान हो। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन एक कंडीशन है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 20GB डेटा तक हाई इंटरनेट स्पीड मिलेगी और इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

2/5![]()
जियो का 49 रुपये का पैक
जियो का 49 रुपये का डेटा पैक भी केवल 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के लिए भी आपके पास पहले से एक एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन एक कंडीशन है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 25GB डेटा तक हाई इंटरनेट स्पीड मिलेगी और इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

3/5![]()
वीआई का 49 रुपये का पैक
एयरटेल और जियो की तरह, वोडाफोन-आइडिया के पास भी 49 रुपये का डेटा पैक है। यह भी 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के लिए भी आपके पास पहले से एक एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए। इस पैक में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन इसमें भी एक कंडीशन है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 20GB डेटा तक हाई इंटरनेट स्पीड मिलेगी और इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

4/5![]()
बीएसएनएल का 39 रुपये का पैक
बीएसएनएल के पास अन्य कंपनियों से 10 रुपये सस्ता 39 रुपये का डेटा पैक है। यह भी केवल 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के लिए भी आपके पास पहले से एक एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए। इस पैक में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन एक कंडीशन है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 20GB डेटा तक हाई इंटरनेट स्पीड मिलेगी और इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps हो जाएगी।

5/5![]()
एयरटेल का 99 रुपये का पैक
एयरटेल के पास 99 रुपये का डेटा पैक भी है, जो 2 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन एक कंडीशन है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 20GB डेटा तक हाई इंटरनेट स्पीड मिलेगी और इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। यानी आप चाहे तो 2 दिनों तक धीरे-धीरे 20GB डेटा यूज कर सकते हैं।

Gadgets Hindi News
Hindi Newsफोटोगैजेट्सबिंदास देखें फेवरेट मूवी, छोटू रिचार्ज में मिलेगा 25GB डेटा, बिना रोक-टोक करें यूज