July 16, 2026

ममता बनर्जी को 24 घंटे में दूसरा बड़ा झटका, अब इस नेता ने भी छोड़ा साथ

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. दरअसल ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कभी पार्टी में टूट तो कभी सिंबल और नेतृत्व की जंग. इस बीच ममता के लिए बीते 24 घंटे में लगातार दूसरी बुरी खबर सामने आई है.

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. दरअसल ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कभी पार्टी में टूट तो कभी सिंबल और नेतृत्व की जंग. इस बीच ममता के लिए बीते 24 घंटे में लगातार दूसरी बुरी खबर सामने आई है.

author-image

New Update

Koel Mallick


पश्चिम बंगाल की सियासत में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. दरअसल ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कभी पार्टी में टूट तो कभी सिंबल और नेतृत्व की जंग. इस बीच ममता के लिए बीते 24 घंटे में लगातार दूसरी बुरी खबर सामने आई है.  तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद और टॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपते हुए पद छोड़ने की इच्छा जताई है. हालांकि, उन्होंने अपने पत्र में इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई है.

यह फैसला ऐसे समय आया है जब पार्टी पहले से ही अंदरूनी असंतोष और नेताओं के लगातार इस्तीफों की वजह से राजनीतिक दबाव का सामना कर रही है. ऐसे में कोयल मल्लिक का इस्तीफा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है. बता दें कि एक दिन पहले ही ममता बनर्जी के करीबी और दिग्गज नेता मदन मित्रा ने भी पार्टी से दूरी बनाकर बागी गुट में शामिल हो गए. इससे ममता के लिए बड़ा झटका माना गया. 

राज्यसभा सभापति को भेजा इस्तीफा

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को भेजे गए अपने पत्र में कोयल मल्लिक ने केवल इतना लिखा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं और इसे स्वीकार किया जाए. साथ ही उन्होंने राज्यसभा के सभी सदस्यों और अधिकारियों का सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया.

हालांकि, पत्र में उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे किसी व्यक्तिगत, राजनीतिक या अन्य कारण का उल्लेख नहीं किया, जिससे इस्तीफे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

कौन हैं कोयल मल्लिक?

कोयल मल्लिक का वास्तविक नाम रुक्मिणी मल्लिक है. वह बंगाली फिल्म उद्योग यानी टॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उन्हें अक्सर 'टॉली-क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है. फिल्मों में लंबे और सफल करियर के बाद उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा पहुंचीं. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें सांस्कृतिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर एक महत्वपूर्ण चेहरा माना था.

TMC से इस्तीफा देने वाले सांसदों की संख्या हुई चार

कोयल मल्लिक के इस्तीफे के साथ ही तृणमूल कांग्रेस के उन राज्यसभा सांसदों की संख्या चार हो गई है, जिन्होंने हाल के समय में सदन की सदस्यता छोड़ी है. इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं. इन नेताओं ने बाद में पार्टी के सभी पदों से भी दूरी बना ली और भाजपा का दामन थाम लिया. अब कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में नए कयास लगाए जा रहे हैं.

क्या भाजपा में शामिल होंगी कोयल मल्लिक?

कोयल मल्लिक के इस्तीफे के तुरंत बाद राजनीतिक चर्चाओं ने तब और जोर पकड़ लिया जब उन्हें दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर देखा जाने की खबरें सामने आईं. हालांकि, अभी तक न तो कोयल मल्लिक और न ही भाजपा की ओर से उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. ऐसे में यह केवल राजनीतिक अटकलों का विषय बना हुआ है.

TMC की राज्यसभा ताकत पर असर

लगातार हो रहे इस्तीफों का असर अब तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा में संख्या पर भी दिखाई देने लगा है. पहले पार्टी के 13 सांसद राज्यसभा में थे, लेकिन चार इस्तीफों के बाद यह संख्या घटकर 9 रह गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर असंतोष और बढ़ता है, तो इसका असर पश्चिम बंगाल की राजनीति के साथ-साथ संसद में भी देखने को मिल सकता है.

अब क्या करेंगी कोयल मल्लिक

कोयल मल्लिक ने फिलहाल अपने इस्तीफे की वजह सार्वजनिक नहीं की है. यही कारण है कि उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. यदि वह किसी अन्य दल का दामन थामती हैं, तो यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कोयल मल्लिक अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर क्या फैसला लेती हैं और तृणमूल कांग्रेस इस लगातार बढ़ती चुनौती का सामना किस तरह करती है.

यह भी पढ़ें - ममता बनर्जी की मुश्किल नहीं हो रही कम, अब इस दिग्गज ने भी छोड़ा साथ